Delhi Today: CM रेखा गुप्ता ने की विशेष अपील, कहां युवक ने ब्याज से तंग आकर दी जान? जानिए सब अपडेट
Delhi Today: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवालों से विशेष अपील की है। कहां एक युवक ने ब्याज से तंग आकर जान दे दी? जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने एक महिला की तरफ से एक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है जानिए सब अपडेट।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली के लोगों से अपील की हैं उन्होंने कहा दिल्ली में मेट्रो के खंभे हों, फुटओवर ब्रिज हों, फ्लाईओवर ब्रिज हैं, जहां भी पोस्टर हों, होर्डिंग्स हों उन्हें हटाना है। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करती हूं कि हम सब मिलकर दिल्ली को बेहतर बनाने की दिशा में काम करें।

नववर्ष संवत हमारे बीच है, आइए हम खुद से प्रण करें कि हम दिल्ली को बदसूरत बनाने में योगदान नहीं देंगे। शुरुआत खुद से करें तभी दिल्ली आगे बढ़ती रहेगी और बेहतर और खूबसूरत बनती रहेगी। मैंने निवेदन किया था विशेष रूप के पिलर पर जहां-जहां असंख्य पोस्टर लगे हुए हैं उससे शहर बदसूरत दिखता है इसको हमे कम करना होगा खत्म करना होगा। इसमे आपका और पीरे दिल्ली का सहयोग चाहिए।
युवक ने ब्याज से तंग आकर दी जान
दिल्ली के कैलास नगर से खबर है जहां युवक ने फाइनेंसर के ब्याज से तंग आकर जान दे दी। उसने फाइनेंसर को लेकर वीडियो बनाकर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमे युवक बता रहा है कि उसे पैसे के लिए इतना परेशान कर दिया गया था कि वो तंग आकर ऐसा कदम उठा रहा है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि 42 साल का एक युवक जिसका नाम ललित मोहन वार्ष्णेय है उसने फाइनेंसर से कुछ पैसे उधार लिया था, जिसका ब्याज देते-देते वह इस कदर परेशान हो चुका था कि उसने सुसाइड कर लिया है। मृतक युवक कैलाश नगर का रहने वाला है। वो कैलाश नगर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजीव जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक युवक ने सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाया जिसमे उसने कहा मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ संजीव जैन है। मैंने साल 2014 में करीबन 50000 रुपये लिए थे उस समय से अब तक मैं इसके पैसे दे रहा हूं लेकिन इसके पैसे खत्म नहीं हो रहे हैं। मैं जिस काम के लिए पैसा लिया था वो काम भी नहीं हो पाया। उसने इस पैसे को 50000 से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी है। पैसे नहीं देने पर वो इंसान मुझे धमकी देता था कि मैं तुम्हारे घर आऊंगा,शोर मचाऊंगा। अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा है।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने एक प्रोफेसर को किया बर्खास्त
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने एक महिला की तरफ से एक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, गरिमा और अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
देश की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय अपने बेहतर अनुशासन और शिक्षा कि लिए जाना जाता है। बता दे कि जैसे ही एक महिला ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई उसके बाद उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी से उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं और कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता (ज़ीरो टॉलरेंस) की नीति का पालन करता है।












Click it and Unblock the Notifications