Delhi Today: दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, यमुना में जल्द दौड़ेगी क्रूज, पढ़ें क्या खास है आज
Delhi Today: खुदा की इबादत का पाक महीना रमजान आज यानी रविवार 2 मार्च से शुरू हो गया है। रमजान की खरीदारी को लेकर दिल्ली के पूरे दिन बाजार गुलजार रहे। रमजान से ठीक एक दिन पहले लोगों ने बाजार में रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ रंग-बिरंगी सेवई, मेवा व खोवा की खरीदारी की।
रमजान के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मज़ान माह की शुरुआत के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। बता दें कि रमजान के दिल्ली जामा मस्जिद, मटिया महल, चांदनी चौक, चितली कबर बाजार, मीना बाजार, तिराहा बैरम खां, सर सैयद अहमद खां बाजार समेत अन्य छोटे-बड़े बाजार गुलजार नजर आए।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश से लोगों को हल्की राहत तो मिली है, लेकिन रविवार से तापमान एक बारिश फिर बढ़ने लगा। इसी बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की संभावना जताई हैं। हालांकि, तापमान में ज्यादा गिरावट के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन बादल छाने और बारिश से गर्मी दिल्ली वालों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने धुंध छाए रहने की संभावना जताई है।
दिल्ली में हुआ 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल'
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और हरियाणा पुलिस में डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ये अच्छा कदम उठाया गया है क्योंकि फिट रहेगा तभी तो हिट रहेगा इंडिया। फिटनेस के लिए कोई भी गतिविधि करना चाहिए। तो अच्छा लगा, SAI को धन्यवाद जिन्होंने मुझे यहां बुलाया।
दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी
दिल्ली वासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। जल बोर्ड ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि घर में पानी जमा कर लें। दरअसल, पाइपलाइन के एनुअल मेंटिनेंस के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। लोगों को समय से पहले इसलिए सूचित किया जा रहा है कि ताकि वो इस असुविधा के लिए तैयार रहें और आवश्यकता के अनुसार पानी स्टोर कर सके।
यमुना में जल्द दौड़ेगी क्रूज
दिल्ली की यमुना नदी में अब जल्द ही क्रूज (छोटे जहाज) चल सकेंगे। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने इसके लिए टेंडर जारी किए हैं। सरकार का पूरा प्रयास है कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीनों में यह सुविधा दिल्ली के लोगों को मिल सके।
दिल्ली में भवन निर्माण के लिए नहीं लेनी होगी पुलिस की अनुमति
दिल्ली में भवन निर्माण के लिए अब पुलिस से अनुमति लेने की कोई जरूरत नहीं होगी। राजधानी दिल्ली के अपर मुख्य सचिव (शहरी विकास) नवीन कुमार चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि भवन निर्माण गतिविधि को एमसीडी और अन्य स्थानीय निकाय अपने अधिकार क्षेत्र में विनियमित करते हैं। इससे पुलिस का कोई लेना देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications