दिल्ली हो कूड़ामुक्त, 50 फीसदी जोन से खत्म हुआ कूड़े का अंबार
दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए प्रदेश की एमसीडी लगातार अच्छा काम कर रही है। शहर की मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने इसको लेकर अहम कदम उठाए हैं। दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए चिन्हित किए गए जगहों का रिपोर्ट जारी किया गया है।
हमने एक ये मकसद बनाया था कि इन जगहों का सौंदर्यीकरण करेंगे। वहां से कूड़ा हमेशा के लिए हटाकर पेड़-पौधे लगाएंगे, गमले लगाएंगे। लेकिन कुछ ऐसे प्वाइंट हैं जहां से कूड़ा हटा पाना संभव नहीं है, इसके लिए हमने निर्देश जारी किया है कि यहां पर तार लगाया जाए, बैरिकेडिंग की जाए।

कूड़े को सही से यहां फेंका जाए, इसके लिए प्रतिनिधियों को तैनात किया जाएगा। हमने तकरीबन 50 फीसदी ऐसी जगहों को खत्म कर दिया है जहां पर कूड़ा खुले में फेंका जाता था। यह एमसीडी, पार्षद, विधायकों की मिलीजुली सहभागिता है।
शैली ओबरॉय ने कहा कि जो हमे जगह-जगह कूड़े के पहाड़ देखने को मिलते थे वह नहीं दिखेंगे। ऐसे 50 फीसदी प्वाइंट को खत्म कर दिया गया है, बचे हुए को दिवाली से पहले खत्म करने का निर्देश दिया गया है।
डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा, "हम सब मिलकर प्रदुषण के लिए काम करने वाले हैं... आम जनता को समझना होगा कि प्रदुषण कम करने के लिए उनके योगदान की भी ज़रूरत है। MCD कचरा प्रबंधन पर काम करती है और हम चाहेंगे कि जहां-जहां कचरा हो वहां हम उसका प्रबंधन करें जिससे प्रदुषण से निपटा जा सके।
मेयर ने कहा कि प्रदूषण दिल्ली सरकार के क्षेत्राधिकार में आता है। लेकिन आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार में भी है और एमसीडी में भी है, लिहाजा हम सबको मिलकर काम करना होगा। विधायक हों या पार्षद हम सब मिलकर प्रदुषण को कम करने के लिए काम करने वाले हैं। दिवाली बिल्कुल सिर पर है, आम जनता को समझना होगा कि प्रदूषण को कम करने के लिए उनके सहयोग की जरूरत होगी।












Click it and Unblock the Notifications