Delhi: रिश्ते में फंसा हुआ महसूस करने के बाद शख्स ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, चाकुओं से गोदा

Delhi Live In Partner Murder: दिल्ली के तिलक नगर में 35 साल की लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या की थी।

delhi murder case

Delhi Tikal Nagar Murder Case: राजधानी दिल्ली एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। श्रद्धा वॉकल की निर्मम हत्या ( Shraddha Walkar Murder case) के बाद तिलक नगर इलाके में फिर लिव-इन (Live In Partner Murder) में रहने वाली एक महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में आरोपी को 24 घंटे के अंदर पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है।

लिव-इन पार्टनर की चापड़ से हत्या

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में अपने 35 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की चापड़ से हत्या करने के आरोप में शख्स को क्राइम ब्रांच ने पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने आफताब पूनावाला (श्रद्धा वॉकर मर्डर केस का आरोपी ) से प्रेरित हो इस पूरी वारदात को अंजाम दिया हो। बता दें कि मृतका रेखा रानी के जबड़े पर चाकू के घाव थे, जिसकी बॉडी गणेश नगर में उनके किराए के घर से बरामद की गई थी, रेखा यहां अपनी 16 साल की बेटी के साथ रह रही थी।

चौंकाने वाली वजह आई सामने

पुलिस के मुताबिक आरोपी मनप्रीत, जो पहले से ही दो बच्चों का पिता था उसने 2015 में रेखा के साथ रिश्ते बनाए और उसके साथ गणेश नगर में रहने लगा। पुलिस ने बताया कि मनप्रीत अपने आप को इस रिश्ते में फंसा हुआ महसूस करने लगा था, जिसके बाद इससे बाहर निकलने के लिए उसने रेखा की हत्या करने की साजिश रची। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसे को लेकर अक्सर झगड़े हुआ करते थे।

बेटी को नींद की गोली देकर की मां की हत्या

1 दिसंबर की रात उसने उसकी नाबालिग बेटी को नींद की गोलियां खिला दीं और जब वह सो गई तो उसने रेखा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि उसने रेखा की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े करने के लिए चाकू खरीदा था। पुलिस ने कहा कि मनप्रीत कई अपहरण और हत्या के मामलों में भी वांछित है। पुलिस ने बताया की महिला की बेटी की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+