दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा केस मिला, एक और नाइजीरियाई युवक में पुष्टि

नई दिल्ली, 2 अगस्त। दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है। राजधानी में रह रहे एक और नाइजीरियाई युवक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। इससे पहले सोमवार को भी एक अन्य नाइजीरियाई युवक में मंकीपॉक्स का वायरस मिला था।

Recommended Video

      Monkeypox in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा केस मिला | Monkeypox Update | वनइंडिया हिंदी *News
      Monkeypox

      सोमवार को 35 वर्षीय जिस नाइजीरियाई नागरिक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी उसकी हाल में कोई यात्रा नहीं की थी। सोमवार पॉजिटिव पाए गए नाइजीरियाई शख्स को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

      अस्पताल के डॉक्टर सुरेश कुमार ने मरीज के बारे बताया कि उसे जांघों, चेहरे आदि अंगों पर रैशेज हैं। अभी उसे हल्का बुखार और त्वचा पर छाले हैं। उसे आइसोलेशन फैसिलिटी में रखा गया है जहां पर उसकी निगरानी की जा रही है।

      दिल्ली में पहला मरीज ठीक
      इस बीच अच्छी खबर यह है कि दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां ठीक होने के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। 25 दिनों बाद मरीज की तबीयत ठीक हुई।

      केरल में एक नया मामला
      वहीं केरल में आज मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। संयुक्त अरब अमीरात से आने वाले एक 30 वर्षीय युवक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। यह मरीज 27 जुलाई को यूएई से कोझिकोड एयरपोर्ट पर उतरा था। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि केरल में यह मंकीपॉक्स का पांचवा मामला है।

      केरल में ही मंकीपॉक्स से एक मरीजा की मौत हुई है जो इस खतरनाक बीमारी से मौत का देश में अब तक का पहला और इकलौता मामला है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+