दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 576 नए मामले
दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 576 नए मामले सामने आए हैं।
नई दिल्ली, 2 जून। दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 576 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट भी घटकर मात्र 0.78% रह गया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 103 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,287 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। दिल्ली में वर्तमान में कोरोना के 9,364 सक्रिय मामले हैं। नए मामलों के साथ कोरोना के कुल मामले बढ़कर 14,27,439 हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे में 50658 लोगों का टीकाकरण
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 50,658 लोगों का टीकाकरण हुआ है, जिसमें से 33758 लोगों को कोरोना का पहला टीका, जबकि 16900 लोगों को कोरोना की दूसरा टीका लगाया गया है। दिल्ली मे अब तक 5460805 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है, जिसमें से 4219712 लोगों को वैक्सीन का पहला टीका जबकि 1241093 लोगों को वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया गया है।
तेजी से बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले
दिल्ली में कोरोना के कम होते केसों के बीच ब्लैक फंगस के तेजी से बढ़ते मामले सरकार की चिंता का विषय बने हुए हैं। राजधानी में ब्लैक फंगस के मामले एक हजार के करीब पहुंच चुके हैं। ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से ब्लैक फंगस की दवा की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन लगवाने पर इस देश में मिलेंगे 7 करोड़ रुपए और बंदूकें, इनाम में गाड़ियां और लाइसेंस भी
वैक्सीन की कमी से जूझ रही दिल्ली
इसके अलावा दिल्ली में कोरोना वायरस की वैक्सीन का भी संकट है। वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति न होने कारण दिल्ली में टीकाकरण अभियान परवान नहीं चढ़ पा रहा है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल कई बैठकों में इस मुद्दे को उठा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications