आतिशी मार्लेना ने दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स का किया शुभारंभ

दिल्ली में छात्रों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार अहम कदम उठा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स 2023-24 की शुरुआत की गई है।

शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि केजरीवाल सरकार सिर्फ सफल खिलाड़ियों को ही आगे नहीं बढ़ाती है बल्कि आने वाले खिलाड़ियों को उनके सफर में शीर्ष तक पहुंचाने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए भी काम करती है।

atishi marlena

आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सभी स्कूलों को साथ लाने का काम किया है ताकि वो हमारे गौरवान्वित स्पोर्ट्स कल्चर का जश्न मना सके और भारत के भविष्य के ओलंपियन बन सके। तकरीबन 42 हजार से अधिक एथलीट इसमे हिस्सा हिस्सा ले रहे हैं, जिसमे तकरीबन 32 खेल शामिल हैं।

ये खेल निश्चित रूप से भविष्य के नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधू हमारे स्कूलों में तैयार करेंगे जोकि देश का भविष्य बनेंगे और देश का सिर गौरव से ऊंचा करेंगे, विश्व चैंपियन बनेंगे।

प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया है कि 32 की सूची में अधिकांश खेल - जिसमें एथलेटिक्स, तैराकी, सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, जिमनास्टिक, कुश्ती और जूडो शामिल हैं। ये खेल ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की सूची में हैं। इस वार्षिक आयोजन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर भागीदारी को प्रोत्साहित करना, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना, स्कूलों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि बच्चों को अक्सर खेल और पाठ्येतर गतिविधियों में शामिल होने के बजाय केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। मैं उन सभी माता-पिता और बुजुर्गों को बताना चाहूंगी कि हमारे बच्चे अक्सर अधिक ज्ञान तब प्राप्त करते हैं जब वे सक्रिय रूप से खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। खुद को कक्षाओं तक सीमित रखने के बजाय बच्चों को खेल के मैदान में भी आगे आना चाहिए। एक खिलाड़ी बनना बहुत आसान नहीं है और इसके लिए अत्यधिक समर्पण और प्रयास की आवश्यकता होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+