दिल्ली के स्कूल-कॉलेज बने टारगेट! सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन को मिली बम की धमकी, पुलिस को कुछ मिला क्या?
दिल्ली के द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज को मंगलवार को बम की धमकी वाले ईमेल मिले। इससे ठीक एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी के तीन स्कूलों को भी बम की धमकी वाली फर्जी सूचनाएं मिली थीं।
धमकी मिलने के तुरंत बाद सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफंस कॉलेज को खाली करा लिया गया है, जबकि दिल्ली पुलिस का बॉम्ब स्क्वाड, डॉग स्क्वॉड, दिल्ली फायर ब्रिगेड और स्पेशल स्टाफ की टीमें मौके पर तलाशी ले रही हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

इन तीन स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल
सोमवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल, द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूल और रोहिणी स्थित एक स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। बम स्क्वॉड और पुलिस टीमों को तुरंत सभी जगहों पर तैनात किया गया और पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
हालांकि, पुलिस ने कहा कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि दोनों स्कूलों में एक-एक दमकल गाड़ी भेजी गई। एक फॉयर ऑफिसर ने बताया कि, 'अग्निशमन विभाग सहित कई एजेंसियों द्वारा गहन जांच के बाद इसे फर्जी घोषित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications