Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shraddha Murder Case: मुंबई में दोस्ती के बाद प्यार, घर से भागकर दिल्ली रहने लगे साथ, फिर आफताब बना जल्लाद!

Delhi Shraddha Murder: किसी लड़की के लिए प्यार का अंजाम इतना दर्दनाक होगा, ये किसी ने नहीं सोचा होगा। मुंबई के कॉल सेंटर से शुरू हुई श्रद्धा और आफताब की दोस्ती देखते ही देखते मोहब्बत में बदल गई और घरवालों के खिलाफ होने के बाद लड़की आफताब के साथ दिल्ली का आई और महरौली में फ्लैट लेकर लिव इन में साथ रहने लगे। लेकिन इसके बाद जो हुआ, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। मुंबई में शुरू हुई लव स्टोरी का ऐसा दर्दनाक अंत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

हत्या की यह क्रूर कहानी करीब 6 महीने पुरानी

हत्या की यह क्रूर कहानी करीब 6 महीने पुरानी

आरोपी आफताब ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा की पहले गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद चॉपर से उसके शरीर के 35 टुकड़े कर डाले और फिर कई दिनों तक दिल्ली में जगह-जगह पर उनको फेंकता रहा। जल्लाद आफताब ने इस पूरी वारदात को 18 मई को अंजाम दिया। हत्या की यह क्रूर कहानी करीब 6 महीने पुरानी है, जिसमें अब आरोपी लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने नवंबर में दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट

पिता ने नवंबर में दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए ऐसा खुलासा किया की दिल्ली पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर ने नवंबर में अपनी बेटी के गुमशुदगी की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाना में दर्ज कराई थी। शनिवार को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को दक्षिण दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शादी का दबान बनाया तो कर दी हत्या

शादी का दबान बनाया तो कर दी हत्या

लिव इन पार्टनर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस के मुताबिक आफताब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने खुलासा करते हुए बताया कि श्रद्धा उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। बताया जा रहा है कि 18 मई को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आफताब ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए लाश के चॉपर से 35 टुकड़े कर दिए। इतना ही नहीं आसपास के लोगों को बदबू ना आए इसलिए उसने फ्रिज भी खरीदा और 18 दिनों तक लाश के टुकड़ों को बोरी में भरकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंकता रहा।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

बता दें कि आफताब और श्रद्धा मुंबई में एक साथ कॉल सेंटर में काम करते थे, जहां दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस रिश्ते से लड़की के घर वाले नाखुश थे, जिसके बाद श्रद्धा और आफताब मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गए और साथ रहने लगे। हालांकि लड़की अपनी फोटो फेसबुक पर अपलोड करती थी, ताकि घरवालों को जानकारी मिलती रहे कि वो कहां है। जब 4-5 महीने से परिवार वालों ने फोटो नहीं देखी तो श्रद्धा के पिता दिल्ली आए, लेकिन उस लोकशन पर ताला लगा हुआ था, जिसके बाद पिता ने पुलिस में बेटी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश

सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश

पिता की रिपोर्ट के बाद दिल्ली पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आफताब की तलाश में जुट गई। जिसको बाद में खुफिया सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि श्रद्धा उसपर लगातार शादी का लगातार दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर उनके बीच आए दिन झगड़ा होना शुरू हो गया, जिसके बाद उसकी उसने बेरहमी से हत्या कर लाश के टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंक दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+