साक्षी हत्याकांड चार्जशीट में क्या-क्या? मर्डर प्लानिंग से पोस्टमार्टम तक,साहिल खान के बचने की कोई उम्मीद नहीं
साक्षी हत्याकांड चार्जशीट में क्या-क्या? मर्डर प्लानिंग से पोस्टमार्टम तक, साहिल खान के बचने की कोई उम्मीद नहीं
Delhi Shahbad Dairy Sakshi Murder case chargesheet: दिल्ली में 29 मई 2023 की रात शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की साक्षी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने 640 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।
दिल्ली पुलिस ने साक्षी की हत्या को 'पूर्व नियोजित' बताया है। दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि 20 वर्षीय आरोपी मो. साहिल खान ने साक्षी की हत्या प्लानिंग के तहत बदला लेने की भावना से की थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी साहिल कथित तौर पर हत्या वाले दिन से पहले ही, इस पूरे मर्डर की प्लानिंग कर रहा था। उसकी प्लानिंग उस दिन से शुरू हुई थी, जब साक्षी और उसके दोस्त ने उसे परेशान करने के खिलाफ धमकी दी थी।
साहिल खान ने 29 मई की रात लगभग 9 बजे के करीब उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में सबके सामने साक्षी पर 22 बार चाकू से वार किया था। पुलिस के चार्जशीट दर्ज करने के बाद मामले की सुनवाई 1 जुलाई 2023 को होगी।
मिलाए गए आवाज सैंपल भी...
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सूत्रों ने कहा, फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा लड़की के नाखूनों के अंदर से एक छोटे से त्वचा के टुकड़े की जांच की गई है। इस जांच से और डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि ये साहिल खान के ही हैं। जिसके बाद बिना किसी संदेह के उसके ऊपर दोष साबित होता है।
इसके अलावा साक्षी और खान के बीच कॉल रिकॉर्डिंग से आवाज सैंपल को भी मिलाया गया है। जिससे पुलिस को आपराधिक इरादे का पता लगाने में मदद मिली है।
एक सूत्र ने बताया कि खान ने हत्या से कुछ दिन पहले ही हथियार खरीदा था, जिससे पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि यह एक सुनियोजित अपराध था।
साहिल के नाखूनों में फंसी साक्षी की त्वचा
विशेष आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने बताया कि जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज और आवाज के सैंपल के अलावा वैज्ञानिक और बायोलॉजिकल एविडेंस के आधार पर ये साबित होता है कि इस केस में साहिल के पास बचने का कोई स्कोप नहीं है। एक महीने के भीतर चार्जशीट तैयार कर ली गई है। हत्या के अलावा खान पर भारतीय दंड संहिता की यौन उत्पीड़न, POCSO अधिनियम और SC/ST अधिनियम की धाराओं के तहत भी मामला दायर किया गया था।"
सूत्रों ने कहा कि हाथापाई के दौरान साक्षी की त्वचा साहिल खान के नाखूनों में फंस गई थी, जब खान ने उसे रोकने की कोशिश की थी। इसके अलावा कंक्रीट ब्लॉक, खान के जूते और कपड़े और चाकू पर खून के धब्बे लड़की के खून के धब्बे से मेल खाते हैं।
'मेडिकल और बायोलॉजिकल एविडेंस बहुत जरूरी'
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा, "इस मामले में मेडिकल और बायोलॉजिकल एविडेंस बहुत जरूरी थे, जो पीड़िता से पूरी तरह मेल खाते हैं।" पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई सबूत मिले हैं जो साहिल खान के खिलाफ हैं।
जांच से पता चला कि साक्षी और साहिल खान पहले रिश्ते में थे लेकिन वह उससे दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी। जिसके बाद दोनों में अक्सर बहस होने लगी थी।
हत्या से पहले 27 मई की शाम को साक्षी और खान के बीच झगड़ा हुआ था। जहां लड़की के दो दोस्त भी मौजूद थे। साहिल खान ने बाद में पुलिस को बताया कि उसे झगड़े वाले दिन अपमानित महसूस हुआ था और उसे नजरअंदाज भी किया गया था। इसलिए उसने लड़की को खत्म करने का फैसला किया था।












Click it and Unblock the Notifications