Delhi Schools Reopen होने को तैयार, 9 नवंबर से प्राथमिक स्कूल खुलेंगे, ट्रक एंट्री पर बैन भी हटा
Delhi Schools Reopen होने को तैयार हैं। AAP सरकार में Environment Minister Gopal Rai ने बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में private demolition construction को Ban किया गया है। Delhi schools reopen Environment Minister
Delhi Schools Reopen होने को तैयार हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, प्रदूषण के कारण दिल्ली में प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए थे। सीनियर कक्षाओं की ओपन एरिया वाली गतिविधियों को रोक दिया गया था। 9 नवंबर से प्राथमिक स्कूल खुलेंगे और ओपन एरिया की गतिविधियों पर लगी रोक भी हटाई जा रही है।
Recommended Video

स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला
उन्होंने बताया कि निजी तोड़फोड़ और निर्माण कार्य पर लगी रोक जारी रहेगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण की रोकथाम और सरकारी उपायों के बारे में कहा कि प्रदूषण नियंत्रित हुआ है, ऐसे में स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला लिया गया है।

ट्रक एंट्री पर बैन हटाया गया
सोमवार को प्रेस वार्ता में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई गई है। प्राइमरी स्कूल 9 नवंबर से खुलेंगे। वर्क फ्रॉम होम के दिशा-निर्देशों में भी संशोधन हुआ है। आज से कार्यालय पूरी क्षमता से कार्य करेंगे। हाईवे, सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, पाइपलाइन, बिजली पारेषण से संबंधित निर्माण कार्य पर लगी रोक हटाई गई है।

पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों पर बैन
वाहनों पर प्रतिबंध के संबंध में दिल्ली सरकार के नियमों के बारे में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, बीएस III कैटेगरी वाले निजी पेट्रोल चार पहिया और बीएस IV कैटेगरी वाले डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा।

तीसरे चरण वाले प्रतिबंध जारी रहेंगे
उन्होंने कहा कि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की ओर से जारी निर्देशों के आधार पर चरण 4 के प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं, जबकि चरण 3 के अनुसार प्रतिबंध जारी रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications