दिल्ली में 15 जनवरी से फिर से खुलेंगे स्कूल, लेकिन बदल गया समय
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी को देखते हुए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली के सभी स्कूलों की कक्षाओं के समय बदलने का फैसला लिया है। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब सरकार की ओऱ से सोमवार से स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। लेकिन इसके साथ ही स्कूल के समय में परिवर्तन किया या है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत निर्देश जारी किया गया है। इसमे कहा गया है कि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के सभी छात् 15 जनवरी से अपने संबंधित स्कूलों में भौतिक मोड में वापस कक्षाओं में शामिल होंगे। इसमें नर्सरी, केजी और प्राइमरी कक्षाएं भी शामिल हैं। लेकिन मौजूदा कोहरे की स्थिति को देखते हुए एहतियात बरतते हुए, कोई भी स्कूल सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होगा और शाम 5 बजे से बाद कक्षाएं नहीं होंगी।

दिल्ली में कोहरे की वजह से स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। माना जा रहा था कि शीतकालीन अवकास को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल सरकार ने सोमवार से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया है, हालांकि स्कूल के समय में जरूर बदलाव किया गया है ताकि बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल ना आना पडे़। दिल्ली में रविवार का दिन सबसे ठंडा था। सुबह का पारा गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जबकि शनिवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications