Delhi School Holidays: दिल्ली में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, अब इस तारीख तक रहेंगे बंद, DoE ने जारी किया आदेश
Delhi School Holidays: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाड़ कंपाने वाली ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस स्थिति में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) अब 15 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से सूरज के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। सुबह के समय घने कोहरे और लो-विजिबिलिटी के कारण स्कूली बच्चों, खासकर छोटे बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने छुट्टियों को मध्य जनवरी तक खींचने का निर्णय लिया है।

NCR के अन्य शहरों का क्या है हाल?
दिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी जिले गौतमबुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में भी प्रशासन सख्त है। यहां कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है।
दिल्ली में Cold Day का आगाज
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 6 जनवरी को दिल्ली ने सीजन के पहले 'कोल्ड डे' का सामना किया। पालम और लोधी रोड जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट कर रह गया है।
What Is Cold Day: क्या होता है कोल्ड डे?
जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम हो जाता है, तो उसे 'कोल्ड डे' घोषित किया जाता है। यदि यह अंतर 6.5 डिग्री से अधिक हो, तो इसे 'सीवियर कोल्ड डे' (अत्यधिक ठंडा दिन) कहा जाता है। IMD का अनुमान है कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं।
प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता
ठंड के साथ-साथ दिल्ली की हवा भी जहरीली बनी हुई है। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 277 दर्ज किया गया, जो 'खराब' (Poor) कैटेगरी में आता है। कोहरे और प्रदूषण के इस कॉकटेल ने सांस के मरीजों और बच्चों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications