दिल्ली में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, पॉजिटिवटी रेट 9% के पार, 8 मौतें
नई दिल्ली, 17 अगस्त: दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने एक फिर से टेंशन बढ़ा दी है। दिल्ली में कोविड के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में 1652 ताजा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए है। राजधानी में कोरोना संक्रमण दर 9.92 फीसदी हो गई है। इसके साथ ही सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 6809 हो गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में जार आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 1652 नए मामले आए हैं और 8 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। इतने ही समय में 1702 लोग ठीक होकर घर लौट गए। अगस्त में पहली बार संक्रमण दर 10 फीसदी से नीचे आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पॉजिटिवटी रेट 9.92 फीसदी रहा। दिल्ली में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 6809 है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों के भर्ती होने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 917 मामले आए थे और तीन मरीजों की मौत हुई थी। इस दौरान संक्रमण दर 19.20 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वहीं सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 14.57 फीसदी संक्रमण दर के साथ 1227 मामले आए थे, जबकि आठ मरीजों की संक्रमण के मौत हो गई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दैनिक बुलेटिन के मुताबिक भारत ने 16 जुलाई को पिछले 24 घंटों में 9062 कोरोनावायरस के मामले और इससे संबंधित 36 मौतें दर्ज हुईं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश के सक्रिय केस फिलहाल 1,05,058 हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मरने वालों की कुल संख्या 5,27,134 हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications
