दिल्ली की हवा में पहले से सुधार लेकिन स्थिति अभी भी काफी खराब, AQI पहुंचा 372
नई दिल्ली, 09 नवंबर। लगातार तीन दिनों से गंभीर प्रदूषण की मार रह रहे दिल्ली की आबो-हवा में आज मामूली सुधार हुआ है। तेज हवाओं के कारण यह कमी दर्ज हुई है, जिससे हवा की क्वालिटी 'गंभीर' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है, हालांकि अभी भी स्थिति गंभीर ही है। System of Air Quality & Weather Forecasting & Research (SAFAR) ने कहा है कि आज दिल्ली में AQI 372 रहा, जो पहले से तो बेहतर है लेकिन अभी भी गंभीर स्थिति में है।

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि राजघानी से सटे गाजियाबाद-नोएडा में भी प्रदूषण गंभीर स्थिति में हैं। कल गाजियाबाद में AQ1 412 रहा। तो वहीं नोएडा में AQI 412 दर्ज किया गया तो वहीं सोमवार को आगरा में AQI 486, बागपत में AQI 427, बहादुरगढ़ में AQI 338, बल्लभगढ़ में AQI 431, भिवाड़ी में AQI 409, फरीदाबाद में AQI 360 पर रहा।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने एक दिन पहले कहा कि 'हमने दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC), दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगमों सहित सभी संबंधित विभागों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें प्रदूषण की रोकथाम के बारे में चर्चा होगी।'
उन्होंने दोहराया था कि 'दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण पड़ोसी राज्यों से पराली जलाना है। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र से पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए सभी पड़ोसी राज्यों की आपात बैठक बुलाने का आग्रह किया था लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ किया नहीं।'

Recommended Video
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखा पत्र
मालूम हो कि रविवार को गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को वर्तमान स्थिति पर गौर करने के लिए पत्र लिखा है। अपने पत्र में, उन्होंने यादव से इस समस्या के समाधान पर चर्चा करने और लागू करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्रियों के साथ तत्काल आधार पर बातचीत करने का आग्रह किया है। उन्होंने इस मुद्दे को स्थायी रूप से हल करने के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना का भी आह्वान किया है।












Click it and Unblock the Notifications