'गारंटी का अगर दूसरा नाम है तो वो केजरीवाल है', जानें किसने बोली ये बात

दिल्‍ली की सत्‍ता संभालने के बाद से सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली के हर तबके को लाभान्वित करने के प्रयास में जुटे हैं। केजरीवाल ने हमेशा ये ही कहा है कि वो सभी वर्ग के लोगों का हित चाहते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में जो भी जनता से वादे किए उसको तुरंत निभाया। ये ही वजह है कि दिल्‍ली के नागरिकों का केजरीवाल पर अटूट विश्‍वास है। केरजीवाल की दिल्‍ली ही नहीं अन्‍य राज्‍यों में भी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

Arvind Kejriwal

हाल ही में एक न्‍यूज चैनल ने दिल्‍ली की जनता का मूड जानने की कोशिश की जिसमें एक शख्‍स ने केजरीवाल के लिए ऐसी बात बोली, जो सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी ने खुद शेयर किया है और लोग उस शख्‍स की बात पर सहमति जता रहे हैं।

दरअसल, ये एक न्‍यूज चैनल द्वारा सीएम केजरीवाल के कामकाज की पड़ताल करने के लिए लोगों से सवाल किया गया, जिसमें एक शख्‍स ने केजरीवाल की तारीफ में ऐसी बात कही, जिसने आप का दिल जीत लिया है।

दिल्‍ली सीएम केजरीवाल के बारे में सवाल पूछे जाने पर उस शख्‍स ने कहा 'गारंटी का अगर दूसरा कोई नाम है तो वो केजरीवाल है। उन्‍होंने जो वादे दिल्‍ली की जनता से किए वो सारे पूरे किए हैं। इससे पहले दिल्‍ली में ऐसा ईमानदार और अपने वादों का पक्‍का कोई सीएम नहीं रहा।

सीएम केजरीवाल के लिए इस शख्‍स ने कहा कि वो ऐसा शख्‍स है जो चौराहे पर खड़ा होकर दहाड़ कर बोलता है कि मैंने ये वादा किया था और उसे पूरा किया। इसलिए दुनिया में अगर का गारंटी का दूसरा नाम है तो वो अरविंद केरजीवाल है।

बता दें 11 फरवरी 20220 मी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ दिल्‍ली में सत्‍ता हासिल की थी। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्‍ली में 62 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। चुनाव के समय दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटियां दी थी जिन्‍हें पांच साल में पूरा करने का वादा किया थे। सीएम केजरीवाल ने बीते साढ़े तीन सालों में कई वादों को पूरा किया है।

आप पार्टी गुणवत्‍तपूर्ण काम करने में विश्‍वास करती है ताकि दिल्‍ली के लोग क्‍वालिटी लाइफ बिताएं। केजरीवाल ने दिल्‍ली के लोगों को 200 यूनिट बिजली देने का वादा लगातार निभाती रही है। दिल्‍ली में लटके हुए बिजली के तारों को अंडग्राउंडट करने का वादा किया था जिसके तहत कई इलाकों में पुर्नविकास कार्यक्रम के तहत बिजली के तारों को हटाया गया। इसके अलावा दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य और बच्‍चों की शिक्षा को लेकर जो वादा किया उसे भी पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+