दिल्ली में 20 फरवरी के बाद कोरोना के नए केस सबसे अधिक, पॉजिटिविटी रेट में आई गिरावट
नई दिल्ली, अप्रैल 17। राजधानी दिल्ली में रविवार को एकबार फिर कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई। पिछले 24 घंटे के अंदर दिल्ली में कोरोना के 517 नए मामले सामने आए हैं, जो कि 20 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं। शनिवार के मुकाबले आज दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या 12 फीसदी तक बढ़ गई है। हालांकि पॉजिटिविटी रेट थोड़ा कम हुआ है। दिल्ली में आज पॉजिटिविटी रेट 5.33 फीसदी से घटकर 4.21 प्रतिशत आ गया है।
Recommended Video

एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ी
आपको बता दें कि दिल्ली में अब कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,518 हो गई है, जो 3 मार्च के बाद से सबसे ज्यादा है। वहीं 20 फरवरी के बाद दिल्ली में सबसे अधिक केस मिले हैं। 20 फरवरी को दिल्ली में कोरोना के 570 केस मिले थे। रविवार को आए नए मामलों के बाद दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 18,68,550 तक पहुंच गई है। वहीं संक्रमण से 26,160 लोगों की मौत हुई है।
बता दें कि दिल्ली में हुए एक हालिया सर्वे में यह सामने आया है कि पिछले 15 दिनों में कोरोना के केस 500 फीसदी तक बढ़े हैं। दिल्ली-एनसीआर के लगभग 19 प्रतिशत निवासियों ने एक सर्वेक्षण के जवाब में खुलासा किया कि उनके करीबी नेटवर्क में एक या एक से अधिक व्यक्ति हैं, जो पिछले 15 दिनों में कोविड से संक्रमित हुआ है। सर्वेक्षण करने वाली फर्म लोकल सर्किल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में 'कोविड नेटवर्क प्रचलन' में 500 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications