Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना के 37 नए मामले, एक भी मौत नहीं
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों की कोरोना वायरस के नए मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों के मुताबिक रविवार को राजधानी में कोरोना के 37 नए मरीज सामने आए। राहत की बात ये रही कि बीते 24 घंटे में महामारी से एक भी मौत नहीं हुई, बीते शनिवार एक जान गई थी। वहीं, दूसरी ओर इस बीच 51 लोगों कोरोना को मात भी दी। इसके साथ ही अब तक दिल्ली में कुल 1414192 लोग कोविड-19 वायरस से ठीक हो चुके हैं।

रविवार को 37 नए कोरोना वायरस मामले के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 14,39,603 पर पहुंच गई है, जबकि 25091 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। वर्तमान में 320 कोविड मरीज इलाज करा रहे हैं। राजधानी में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी तेजी से जारी है, 24 अक्टूबर को 73833 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई। इनमें से 25328 लोगों ने पहली डोज ली वहीं, 48505 लोगों ने वैक्सीन की पहली दूसरी खुराक ली। अब तक दिल्ली में कुल 20046096 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के15,906 नए मामले, 561 मरीजों की मौत
देश का हाल?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार (23 अक्टूबर) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15,906 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 561 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। बीते एक दिन में कोरोना से रिकवर हुए लोगों की संख्या 16,479 है। कोरोना एक्टिव केसों की कुल संख्या 1,72,594 है। देश में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 4,54,269 है। देश में कोरोना रिकवरी की कुल संख्या 3,35,48,605 है। कुल कोरोना संक्रमण की संख्या 3,41,75,468 है। कोरोना वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में देश में अब तक 1,02,10,43,258 (1.02 करोड़) से अधिक वैक्सीन डोज लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications