दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में भारी उछाल, 24 घंटे में आए 2716 नए मामले
नई दिल्ली, 01 जनवरी: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,716 नए मामले सामने आए हैं, जो कल आए संक्रमण के मामलों से 51 फीसदी ज़्यादा है। करीब 7 महीने में सबसे ज्यादा कोरोना मामले हैं। शनिवार को भी कोरोना संक्रमण के दैनिक मरीजों का आंकड़ा अपने पिछले रिकॉर्ड 1,796 को तोड़ते हुए 2,716 दर्ज किया गया। महानगर मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6347 नए केस सामने आए हैं। जबकि एक मौत रिकॉर्ड हुई है।

दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को जारी की गई हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर संक्रमित मरीजों की संख्या 2,716 दर्ज की गई है। वहीं, रिकवर्ड मरीजों का आंकड़ा 765 दर्ज किया है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6,360 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 74,622 लोगों ने अपनी कोरोना जांच करवाई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में एक संक्रमित मरीज की जान भी चली गई है। होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या बढ़कर 3248 पहुंच गई है।
शनिवार को अकेले मुंबई शहर में कोरोना के 6,347 नए केस दर्ज किए गए। इसके अलावा 451 लोग ठीक होकर घर लौटे जबकि एक मौत दर्ज हुई। मुंबई में कोरोना के कुल 750158 केस हो गए हैं। जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 22334 हो गई है। 31 दिसंबर को मुंबई में 5631 कोरोना केस दर्ज हुए थे।
दिल्ली में हालांकि पुलिस और प्रशासन कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है। 31 दिसंबर की रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच काफी चालान किए गए। आईपीसी की धारा 188 के तहत 294 केस दर्ज किए गए हैं,जबकि 870 कोविड चालान किए गए।












Click it and Unblock the Notifications