दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर मिले 19166 नए मरीज, LG ने रेस्टोरेंट और बार को बंद करने का दिया आदेश

नई दिल्ली, जनवरी 10। भारत में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार कोरोना के नए मामलों में कमी देखी गई है। पिछले एक महीने के अंदर पहला मौका है, जब दिल्ली का कोरोना ग्राफ नीचे की ओर आया है। सोमवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 19166 नए केस सामने आए हैं, जो रविवार को सामने आए 22 हजार से अधिक केस के मुकाबले कम है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर 17 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई है। रविवार को भी दिल्ली में 17 मरीजों की मौत का आंकड़ा सामने आया था।

Recommended Video

      Corona Cases in Delhi: Delhi कोरोना का कहर, Restaurant and Bar बंद किए गए | वनइंडिया हिंदी
      Coronavirus cases in Delhi

      दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 25 फीसदी तक पहुंचा

      आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 76670 टेस्ट किए गए हैं, जिसमें से 19166 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट कल के मुकाबले 2 फीसदी बढ़ गया है। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट अभी 25 फीसदी है। ये रविवार को 23 फीसदी के करीब था। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 14076 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 65806 तक पहुंच गई है।

      दिल्ली में रेस्टोरेंट और बार पूरी तरह से बंद

      एक तरफ राजधानी दिल्ली पर कोरोना का खतरा लगातार बरकरार है तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रेस्टोरेंट और बार को बंद करने का आदेश दे दिया। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की सुविधा पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया। सिर्फ टेक अवे की सुविधा लागू रहेगी। एलजी ने आदेश जारी करते हुए कहा, "दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेस्तरां और बार को बंद करने और केवल 'टेक अवे' सुविधा की अनुमति देने का निर्णय लिया गया था। प्रति क्षेत्र प्रति दिन केवल एक साप्ताहिक बाजार के संचालन की अनुमति देने का भी निर्णय लिया गया था।"

      अनिल बैजल ने आगे कहा, "अधिकारियों को सलाह दी गई थी कि वे बाजार और सार्वजनिक क्षेत्रों में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए मास्क पहनना और नागरिकों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करना सुनिश्चित करें।" आपको बता दें कि वर्तमान में होटल और रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की सुविधा सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ लागू थी। बार में भी 50 फीसदी लोगों की परमिशन थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+