दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में आई कमी, आज सिर्फ 131 नए मामले

नई दिल्ली, 14 जून: दिल्ली में लगातार कोरोना के केस कम हो रहे हैं। सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटो में राजधानी में कोरोना के 131 नए मामले सामने आए हैं और 16 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 355 कोरोना मरीज रिकवर हुए हैं। जिसके बाद दिल्ली में एक्टिव केस कम होकर अब 3,226 रह गए हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 14,31,270 मामले आए हैं। वहीं 24,839 मौतें कोरोना से हुई हैं।

corona cases in delhi, delhi corona case, Delhi, coronavirus, दिल्ली में कोरोना, कोरोना वायरस, दिल्ली

इसले पहले रविवार को दिल्ली में कोरोना के 255 नए केस सामने आए थे और 23 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में मई के महीने में कोरोना से हालात काफी खराब हो गए थे लेकिन जून में स्थिति काफी बेहतर हो गई है। बता दें कि कोरोना के मामले लगातार कम होने के बाद आज से दिल्ली सरकार ने बाजारों के लिए ऑड-इवन के सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। आज से दिल्ली में कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।

देश में कोरोना के मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 70,421 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29,510,410 हो गई। ये बीते 74 दिन में 24 घंटे की अवदि में सबसे कम संक्रमण के मामले हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण से 3,921 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 374,305 हो गई है। वहीं देश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 10 लाख के नीचे आ गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 973,158 है,ये कुल मामलों का 3.30 प्रतिशत है। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 95.43 प्रतिशत है। कोविड-19 से मत्यु दर 1.27 फीसदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+