दिल्ली में कोरोना के एक हजार से ज्यादा नए मामले, एक्टिव केस बढ़कर 4100 के पार

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, राजधानी में लगातार एक हजार से ज्यादा नए केस हर रोज आ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,011 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की कोविड से मौत हुई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 817 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं, ऐसे में राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 4168 हो गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 2,541 नए केस दर्ज, 30 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    कदीद


    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक हजार के आसपास आ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस की आर वैल्यू भी 2 के पार हो गई है। बीते हफ्ते दिल्ली का आर वैल्यू 2.1 थी। इसका मतलब है कि हर संक्रमित व्यक्ति नए दो लोगों को संक्रमित कर रहा है।

    देश में एक्टिव केस 16 हजार पार

    देश में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में पिछले कुछ दिनों में इजाफा हुआ है। सोमवार (25 अप्रैल) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते 24 घंटों में 2,541 कोविड-19 के केस दर्ज किए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 1,862 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 30 लोग की कोरोना से मौत हुई। देश में कोरोना वायरस एक्टिव केसों की संख्या 16 हजार 522 हो गई है। अब तक कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 5 लाख 22 हजार 223 हो गई है। देश में कुल रिकवरी संख्या 4,25,21,341 है। वहीं कोरोना के कुल संक्रमण केसों की संख्या अब तक 4,30,60,086 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+