दिल्ली में 6 दिन बाद कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में मिले 50 नए केस
नई दिल्ली, सितंबर 07। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से सितंबर में पहली मौत दर्ज की गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 50 नए मामले दर्ज किए गए हैं और एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। आपको बता दें कि सितंबर में कोरोना से ये पहली मौत है। इससे पहले 31 अगस्त को 1 मरीज की मौत हुई थी और 30 अगस्त को भी एक मरीज ने दम तोड़ा था।

एक्टिव केस की संख्या बढ़ी
Recommended Video
दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 30 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके अलावा एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 386 हो गई है। सोमवार को दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 367 थी। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल आंकड़े बढ़कर 14,38,041 हो गए हैं। वहीं, जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 25,083 पहुंच गया है।
दिल्ली में डेंगू भी पसार चुका है पैर
आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू का कहर भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में इस साल डेंगू के कम से कम 124 मामले सामने आए हैं। नगर निगम की ओर से सोमवार को जारी की गयी एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, एक जनवरी से चार सितंबर की अवधि के दौरान डेंगू के मामलों की संख्या 2018 के बाद से इस साल सबसे अधिक है। वर्ष 2018 में इसी अवधि के दौरान डेंगू के 137 मामले सामने आए थे।












Click it and Unblock the Notifications