दिल्ली में आज भी घटे कोरोना के दैनिक केस, पॉजिटिविटी रेट गिरकर हुआ 17.76 फीसदी

नई दिल्ली, मई 11। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है और इसके गवाह हैं पिछले 24 घंटे के अंदर आने वाले आंकड़े। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 12481 नए मरीज मिले हैं। साथ ही पॉजिटिविट रेट में भी कमी आई है। दिल्ली में पॉजिटिविट रेट 17.76 फीसदी आ गया है, जो 36% फीसदी तक पहुंच गया था। साथ ही रिकवटी रेट भी दिल्ली में काफी बेहतर हुआ है। पिछले 24 घंटे में 13583 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi में 36 % से घटकर 19 % हुआ Positivity Rate | वनइंडिया हिंदी
    Corona testing

    मौत के आंकड़ा एक बार फिर 300 के पार

    हालांकि सरकार के लिए कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतें चिंता का विषय बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर दिल्ली में कोरोना की वजह से 347 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा दिल्ली में एक्टिव केस भी 83809 हैं। दिल्ली में अभी तक कोरोना से जान गंवाने मरीजों की संख्या 20 हजार को पार कर गई है।

    दिल्ली में सोमवार को मिले थे 12651 केस

    आपको बता दें कि दिल्ली में सोमवार को कोरोना के नए संक्रमित मरीज 12651 मिले थे। साथ ही 319 मरीजों की मौत हो गई थी। सोमवार तक दिल्ली में पॉजिटिविटि रेट 19 फीसदी के करीब था, जो मंगलवार 17 फीसदी से नीचे आ गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि कुछ दिनों पहले एक दिन में 28000 तक केस आ रहे थे, लेकिन अब 12,500 के पास आ गए हैं, हम दिल्ली में व्यवस्था को बेहतर करने में कामयाब हो रहे हैं और आगे भी कामयाब होंगे। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, दिल्ली में अब टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। पहले दिल्ली में 60000 के करीब टेस्ट प्रतिदिन होते थे, लेकिन अब हर दिन 80 हजार टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक है, अप्रैल के आखिरी महीने से ही पीक अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+