Delhi AQI: खुलकर लीजिए ताजी हवा, बारिश ने बना दिया दिल्ली में एयर क्वालिटी का नया रिकॉर्ड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश और बाढ़ को लेकर पिछले महीने हालात खराब रही। लेकिन इसके बीच दिल्ली वालों के लिए जुलाई का महीना खास भी रहा। असल में 2019 से पिछले 4 सालों के बीच इस जुलाई सबसे 'साफ' हवा दिल्ली वालों को मिली है।
जी हां, दिल्ली में 2019 के बाद से जुलाई 2023 में एयर क्वालिटी यानी औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सबसे स्वच्छ रही है। जुलाई के सभी 31 दिनों में एयर क्वालिटी गुड (अच्छी) और मोडरेट (मध्यम) कैटेगरी में रही है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मुताबिक "इस अवधि के दौरान दिल्ली का मासिक औसत AQI भी 'संतोषजनक' AQI कैटेगरी यानी 83.71 में रहा। दिल्ली ने 2019 से पिछले 4 सालों की इसी अवधि की तुलना में जुलाई के दौरान अपना सबसे कम मासिक औसत AQI दर्ज किया है। जुलाई 2023 का औसत AQI जुलाई 2020 के मासिक औसत AQI से भी कम था।''
जुलाई की 31 दिनों के दौरान, दिल्ली में दैनिक औसत PM10 और PM2.5 सांद्रता का स्तर 2019 के बाद की इसी अवधि की तुलना में सबसे कम देखा गया है। यह औसत PM10 और के बराबर था।
बता दें कि साल 2023 की छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पिछले 8 सालों में सबसे अच्छी रही थी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी थी।
मंत्रालय इस सुधार का पूरा श्रेय अनुकूल मौसम और एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों को दिया है।












Click it and Unblock the Notifications