Delhi Blast: फरीदाबाद से आया मौत का सामान, बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री! जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए आतंकी हमले (Red Fort Blast) को जांच एजेंसियां एक आत्मघाती हमला (Suicide Attack) मान रही हैं, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत और 20 घायल हुए हैं। कार में विस्फोटक लगाकर किए गए इस धमाके के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल (Faridabad Terror Module) से जुड़ते दिख रहे हैं।
एजेंसियों को संदेह है कि कार में सवार आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद था, जिसकी तलाश फरीदाबाद मॉड्यूल के सिलसिले में पहले से थी। पुलिस कार के मालिक की श्रृंखला और घटनास्थल के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगाल रही है ताकि हमले के पीछे के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

आत्मघाती हमले का संदेह और आतंकी की पहचान
प्रारंभिक जांच और घटनास्थल से बरामद कार के साक्ष्यों के आधार पर जांच एजेंसियों का मानना है कि यह एक आत्मघाती हमला (Suspected Suicide Attack ) था। संदेह है कि कार में सवार होकर धमाका करने वाला शख्स डॉक्टर उमर मोहम्मद था। बरामद शव का डीएनए टेस्ट (DNA Test) कराया जाएगा ताकि यह पुष्टि की जा सके कि कार में मौजूद शव उसी फरार आतंकी का है या नहीं।
Red Fort Blast Reason- फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ाव और दहशत में हमला
जांच में सामने आया है कि दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के तार सीधे फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल (Connection to Faridabad Module) से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर उमर मोहम्मद फरीदाबाद मॉड्यूल में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों से डर गया था। पकड़े जाने की दहशत में उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जल्दबाजी में हमले की योजना बनाई और इसे अंजाम दिया।
Delhi Terror Attack: कार की मूवमेंट और पार्किंग में ठहराव
धमाके में इस्तेमाल हुई I-20 कार बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई थी। धमाके से पहले यह कार लाल किले के पास सुनहरी मस्जिद के पास की पार्किंग में 3 घंटे से अधिक समय तक (3:19 PM से 6:48 PM) खड़ी रही थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कार में आतंकी उमर मोहम्मद अकेला था।
ये भी पढ़ें: Delhi Bomb Blast Death List: लाल किले के पास बम धमाके में 8 मरने वालों में कौन कहां से? 20 घायलों की लिस्ट
सीसीटीवी फुटेज और रूट की जांच
दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध कार के पार्किंग में जाने और निकलने की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है, जिससे आतंकी का अकेले होना सिद्ध होता है। पुलिस अब 100 सीसीटीवी क्लिप्स और आसपास के टोल प्लाजा के फुटेज की जांच कर रही है। इससे कार की पूरी मूवमेंट का पता लगाकर उसके रूट को ट्रेस किया जा रहा है, खासकर दरियागंज रूट की गाड़ियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: लाल किले के पास धमाके वाली Hyundai i20 चलाते दिखा संदिग्ध! CCTV फुटेज में दिखी चौंकाने वाली हरकत
धमाके में इस्तेमाल कार के कई मालिक
धमाके में इस्तेमाल I-20 कार (नंबर HR 26 7624) के मालिक बदलने की एक लंबी श्रृंखला सामने आई है। यह कार मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसने इसे नदीम को बेचा। नदीम ने डीलर रॉयल कार जोन फरीदाबाद को, जिसने आगे इसे तारिक को बेचा और तारिक से यह कार उमर मोहम्मद के पास गई थी। पुलिस तारिक और आमिर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications