दिल्ली में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, फरवरी के बाद सबसे अधिक मामले आए

नई दिल्ली, 06 मई: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ी उछाल देखने को मिल रही है। दिल्ली में कोविड 19 के 1656 नए मामले दर्ज किए गए है। ये 4 फरवरी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। इस दौरान 1,306 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। कोरोना के सक्रिय मामले 6096 हो गए हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट पांच के करीब पहुंचकर 4.98% हो गया है।

Delhi recorded 1656 COVID 19 cases and zero fatality due to the infection

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को 6.42 प्रतिशत सकारात्मकता दर के साथ 1,076 मामले सामने आए थे। रविवार को यहां 1,485 मामले मिले थे। हालांकि, इस दिन महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी और संक्रमण दर 4.89 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,520 मामले मिले थे और एक मरीज की मौत दर्ज की गई, जबकि संक्रमण दर 5.10 प्रतिशत थी।

होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 'दिल्ली की योगशाला' कार्यक्रम काफी असरदार साबित हुआ है। ऑनलाइन योग क्लास से 4600 से ज्यादा संक्रमितों को फायदा हुआ और वे जल्द ठीक हो गए। फ्री योग क्लास से संक्रमितों को हुए फायदे पर दिल्ली फर्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से की गई रिसर्च में 92.3 फीसदी लोगों ने माना कि संक्रमण के दौरान योग करने से उन्हें कोरोना के सभी लक्षणों में सुधार देखने को मिला और उन्हें सांस फूलने जैसी समस्या नहीं हुई।

भारत में शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर 3,545 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। वहीं गुरुवार को कुल 3,275 मामले दर्ज किए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी। इसी अवधि में, देश में 27 लोगों की इस महामारी से मौत हुई। देश में सक्रिय कोरोना मामले 19,688 हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,549 मरीज रिकवर हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+