दिल्ली की बरसात ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, संडे को भी होगी आफत की बारिश!

नई दिल्ली, सितंबर 11: दिल्ली में शनिवार को हुई भारी बरसात ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस साल बीते 121 साल में सबसे ज्यादा पिछले 24 घंटे में बारिश हुई। सितंबर में 390 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले 1944 में सिंतबर में इससे अधिक बारिश दर्ज की गई थी। सितंबर 1944 में 417 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। पिछले चार महीनों में दिल्ली में 1139 मिमी. बारिश हुई है, जो पिछले 46 साल में दूसरी सर्वाधिक है।

Delhi received highest rainfall this year, in 121 years It has received 390 mm rainfall in Sept

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर.के.जेनामनी के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश ने 121 साल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही सितंबर में अब तक हुई बारिश ने 77 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। जानकारी ये भी मिली है कि चार महीने के लिहाज से भी राजधानी ने अब 46 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जेनेमनी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान, पंजाब में तेज बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहेगा। इसके बाद 17-18 सितंबर को भी दिल्ली में फिर से बारिश होगी।

Delhi received highest rainfall this year, in 121 years It has received 390 mm rainfall in Sept

आईएमडी के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने कहा, जब हमने 1901 के बाद के आंकड़ों से सफदरजंग के लिए 11 सितंबर (2.30 बजे) तक की कुल वर्षा की तुलना की, तो हमने पाया कि 2021 की रैंकिंग सभी चरम मानसून के मौसम में सबसे ऊपर है। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे दैनिक यात्रियों पर असर पड़ा और यातायात बाधित हुआ।

Delhi received highest rainfall this year, in 121 years It has received 390 mm rainfall in Sept

दिल्ली में शनिवार दोपहर तक हुई बारिश को मिलाकर सफदरजंग मानक केंद्र पर इस मानसून सीजन में 1139 मिमी. बरसात हो चुकी है, जो कि वर्ष 2003 के बाद सर्वाधिक है। वर्ष 2003 में पूरे मानसून में 1050 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। इस सीजन में दर्ज की गई बारिश वर्ष 1975 के बाद दूसरी सर्वाधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक 1975 के मानसून में 1150 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। यानी दिल्ली में 46 साल में अब तक दूसरी सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अब भी बादल बने हुए हैं। रविवार सुबह तक दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में फिर से मानसून एक्टिव हो रहा है। वह 17-18 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में पहुंच सकता है। उसके असर से ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र में 4-5 दिनों तक बारिश होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+