Delhi Metro: सनडे को कनॉट प्‍लेस जाने से पहले काम की खबर, बंद रहेगा राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन का ये गेट

मेट्रो से कनॉट प्‍लेस जाने वाले पैसेंजर्स को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने में थोड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि पर गेट नंबर 4 का प्रवेश और निकास 29 जनवरी (रविवार) को बंद रहेगा।

Delhi Rajiv Chowk Metro Station

Delhi Rajiv Chowk Metro Station: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना है। अगर आप रविवार यानी छुट्टी के दिन कनॉट प्‍लेस जाने का प्लान कर रहे हैं, जो यह आपको थोड़ा ध्‍यान देना होगा, क्योंकि राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन का गेट नंबर 4 बंद रहेगा। मेट्रो अधिकारियों ने इसकी जानकारी एक दिन पहले शनिवार को साझा की है।

कनॉट प्‍लेस घूमने वालों के लिए जरूर खबर

मेट्रो से कनॉट प्‍लेस जाने वाले पैसेंजर्स को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने में थोड़ी तकलीफ का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि पर गेट नंबर 4 का प्रवेश और निकास 29 जनवरी (रविवार) को बंद रहेगा। ऐसे में गेट नंबर 4 से ना आना हो सकेगा और ना ही बाहर निकला जा सकेगा।

इस वजह से गेट रहेगा बंद

दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जानकारी देते हुए कहा कि सिविल रिनोवेशन कार्य के चलते राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन के गेट नंबर 4 रविवार को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। हालांकि यात्री प्रवेश/निकास के लिए गेट नंबर 3 का इस्तेमाल कर सकते हैं। येलो लाइन मेट्रो स्टेशन राजीव चौक पर मेट्रो और परिवहन सुविधाएं सामान्य रूप से काम करेंगी।

नजदीक के 3 नंबर का इस्तेमाल करें यात्री

ऐसे में अगर यात्री इस सूचना को ध्यान रखेंगे तो किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि राजीव चौक पर मेट्रो के 8 गेट हैं, जिनमें से रविवार को 4 नंबर बंद रहेगा। इसके आलावा बाकी से 7 गेट पहले की तरह इस्तेमाल में लिए जाएंगे। लेकिन अगल-अलग जगह के चलते यात्रियों को थोड़ा पैदल चलना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+