Delhi Rains: दिल्ली में यमुना का बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, नगर निगम के स्कूल 16 जुलाई तक किए गए बंद
पिछले कई दिनों दिल्ली भारी बारिश की वजह से हालात बिगड़ गए हैं। नगर निगम के सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद करने की निर्देश दिए गए हैं।
Delhi Rains: दिल्ली में निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी है। कई मार्गों पर जलजमाव के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में दिल्ली एमसीडी ने स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद करने का निर्देश दिया है।
दिल्ली में तेज बारिश का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय और नगर निगम के नर्सरी से पांचवीं के विद्यार्थियों के स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशालय की इसकी सूचमा विद्यार्थियों को देने को कहा है।

दिल्ली को लेकर आईएमडी ने क्या कहा?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी। जबकि शुक्रवार से दिल्ली में बारिश की तीव्रता थोड़ी बढ़ सकती है। इसके साथ ही नई दिल्ली के इलाकों में मध्यम बारिश की भी संभावना है। कल यानी 14 जुलाई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। जबकि शनिवार को भी यहां मध्यम बारिश की संभावना है। ताममान की बात करें को 15 जुलाई यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 32 रह सकता है। जबकी रविवार को भी बारिश का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications