Delhi Rains : दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन तक होगी भारी बारिश, घर से निकलने से पहले जान लें ये updates

Delhi Rains updates: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से इंद्र देवता मेहरबान होने वाले हैं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में दिल्ली में आज से लेकर अगले 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है।

आईएमडी ने कहा है कि 12 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के आसार हैं और इसी वजह से उसने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

Delhi Rains

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते दिल्ली में जिस तरह से बरसात ने यहां पर उत्पात मचाया था उसने यहां पर लोगों के मन में डर सा पैदा हो गया है इसलिए मौसम विभाग के अपडेट सुनते ही एक बार फिर से दिल्लीवासी टेंशन में आ गए हैं।

फिलहाल आज दिल्ली में मौसम कूल-कूल रहेगा। आज यहां न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 101 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 106 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 11 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 104 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -103 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -109 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी हिमाचल में आज भी रेड अलर्ट जारी है, तो वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, राजस्थान और केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

पूर्वोत्तर में भी आज तेज बारिश हो सकती है

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर में भी आज तेज बारिश हो सकती है और इसी वजह से उसने असम, सिक्किम, मिजोरम में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया हुआ है। जबकि बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, ओडिशा और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+