Delhi Rain: ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़कर ही आएं इंडिया गेट, शेरशाह रोड कट के पास धंसीं सड़कें
Delhi Rain Updates: दिल्ली में भारी बारिश के चलते बुरा हाल है। जगह-जगह जहां पानी जमा हो गया है वहीं कई जगह सड़कें धंसने की खबर भी आ रही है। इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शेरशाह रोड कट के पास सड़क धंसने के कारण सी-हेक्सागन इंडिया गेट पर यातायात प्रभावित है। फिलहाल यात्रियों को ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़कर ही दिल्ली में यात्रा करनी चाहिए।
दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार किया
केंद्रीय जल आयोग ने मंगलवार को कहा कि यमुना नदी में जल स्तर 206. 24 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर है। अधिकारियों ने आगे बताया कि उच्च बाढ़ स्तर 207.49 मीटर है। सोमवार शाम चार बजे के करीब हाथिनी कुंड बराज से यमुना में 2 लाख 18 हजार 351 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

देखें यमुना में जलस्तर खतरे के निशान को पार किया
दिल्ली में पूरे हफ्ते बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना है। वहीं तापमान की बात करें तो पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आज यानी मंगलवार को भी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मध्यम बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications