Delhi Rain: दिल्ली में घने कोहरे के बीच हो सकती है बारिश, विमान और ट्रेन फिर से प्रभावित, IMD ने क्या कहा?
Delhi Rain Today: दिल्ली में शनिवार 11 जनवरी को घने कोहरे की चादर छाई रही। विजिबिलिटी जीरो होने से पूरे शहर में यातायात बाधित रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली में घने कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) से विमान देरी को लेकर कई बार यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि यात्रियों उड़ानों की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। दिल्ली में कई विमान और ट्रेन देरी से चल रही है।

Flight, train delays in Delhi: दिल्ली में 5 विमान कैंसिल और 209 उड़ानें देरी से चलीं
इस बीच, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने सुबह 6 बजे एक एडवाइजरी जारी की जिसमें कहा गया कि जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे मौसम के कारण प्रभावित हो सकती हैं, हालांकि, उड़ान संचालन वर्तमान में सामान्य है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि कम दृश्यता की वजह से देरी हो रही है।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के मुकाबिक आगमन और प्रस्थान सहित 209 उड़ानें देरी से चलीं। वेबसाइट ने आगे बताया कि 5 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने यात्रियों से उड़ानों की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करने को कहा। शुक्रवार को दिल्ली में 150 से अधिक उड़ानें और 26 ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि घने कोहरे के कारण पूरे सप्ताह कई व्यवधानों की सूचना मिली।
Rain likely this weekend Delhi: IMD का अलर्ट- दिल्ली में होगी हल्की बारिश
IMD ने दिन में हल्की बारिश का भी अनुमान लगाया है। आईएमडी ने वीकेंड में हल्की बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने और सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। हालांकि, शनिवार को हल्की बारिश की संभावना के कारण विजिबिलिटी में सुधार हो सकता है। राजधानी में न्यूनतम तापमान जल्द ही गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पालम में शनिवार को सुबह 2 बजे तक तीन घंटे तक दृश्यता शून्य मीटर रही, जबकि पूर्वी हवाएं 6-8 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थीं। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होने लगा, सुबह 7 बजे तक दृश्यता 500 मीटर तक पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications