Delhi Rain: दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हो रही बारिश
Delhi Rain Today: दिल्ली में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। राजधानी में दिल्ली के साथ ही नोएडा में भी बारिश हो रही है। लोगों को इस बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बारिश को कई लोग चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव बता रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
दिल्ली में गिरा पारा
इस बारिश के चलते दिल्ली में पारा गिरकर 34 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास है। लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों के लिए भी अच्छी खबर है। बारिश होने के बाद लोग छत पर बाहर आ गए तो कई पार्क में जाकर बारिश का लुत्फ उठाया।

यहां देखें फिरोज शाह रोड का नजारा Video
दिल्ली के इन इलाकों में हो रही बारिश
दिल्ली के सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, पटेल नगर, लाल किला, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, सफदरजंग, लोदी रोड एनसीआर में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली गरज के साथ बारिश हो रही है।
20 जून तक के लिए राहत
दिल्ली-एनसीआर में 20 जून तक के लिए हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भीषण गर्मी के चलते लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। बारिश की वजह से एनसीआर और नॉएडा के कई इलाकों में बिजली गुल होने की भी खबर सामने आ रही है। बारिश शुरू होने से मौसम काफी सुहावना हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications