दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड, मंत्रियों-अफसरों की संडे की छुट्टी रद्द, फिल्ड का करेंगे दौरा
दिल्ली में जुलाई में बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे शनिवार सुबह 8:30 बजे से लेकर रविवार सुबह 8:30 बजे तक में दिल्ली में 253 मिमी बारिश हुई है। इससे पहले 25 जुलाई 1982 को जुलाई के किसी एक दिन (24 घंटे) में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
केजरीवाल ने अफसरों और मंत्रियों की संडे की छुट्टी रद्द की
इस बीच भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लेते हुए अफसरों और मंत्रियों की संडे की छुट्टी रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि कल दिल्ली में 126mm बारिश हुई। मॉनसून सीजन की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घण्टे में बरसा। लोग जल भराव से काफी परेशान हुए। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर problem areas का इंस्पेक्शन करेंगे। सभी विभागों के अफ़सरों को संडे की छुट्टी कैंसिल कर के, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिये गए हैं।

दिल्ली में भारी जलजमाव
यहां देखें दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात
लोगों ने क्या कहा












Click it and Unblock the Notifications