Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में आज रहेगा पॉवर सप्लाई बाधित, यहां जानिए समय और कारण

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली में लोगों को अभी बिजली कटौती की समस्याओं से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली के कई इलाकों में 22 मई को भी कुछ निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन मेंटेनेंस कार्य और तकनीकी समस्याओं के कारण किया जा रहा है।

बिजली विभाग ने पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी है ताकि स्थानीय लोग पहले से तैयारी कर सकें। आज जिन इलाकों में बिजली कटौती रहेगी उसकी जानकारी नीचे दी गई है यहां आप देख सकते हैं कि किन इलाके में कितने समय के लिए बिजली कटेगी रहेगी...

delhi-power-cut

Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में घंटो नहीं आएगी बिजली

बिजली विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के चलते कई क्षेत्रों में कुछ घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार पहुंच गई है, जो कि शहर की आपूर्ति क्षमता से अधिक है।

इससे पावर हाउस पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। हालांकि, सरकार का दावा है कि हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा।

1. हौज खास

  • समय: दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक
  • कारण: नई LTAB सर्किट बिछाने का कार्य
  • प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक P, साउथ एक्सटेंशन पार्ट-II

2. छतरपुर

  • समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
  • कारण: HT इंटरमीडिएट फीडर का रखरखाव
  • प्रभावित क्षेत्र: चड्ढा फार्म

3. आर के पुरम

  • समय: सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक
  • कारण: RMU में गैस का दबाव कम होने के कारण कार्य
  • प्रभावित क्षेत्र: वसंत एन्क्लेव, वसंत विहार

4. जनकपुरी

  • समय: सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक
  • कारण: RMU में ऑपरेशन मैकेनिज़्म में खराबी
  • प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक EA, माया एन्क्लेव, हरि नगर

बिजली विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और सहयोग बनाए रखें। कार्य के पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+