Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 12 जुलाई को रहेगी बिजली कटौती, जानिए पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों मौसम आंखमिचौली का खेल खेल रहा है। ऊपर से बिजली की आंख-मिचौली ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। जहां लोग राहत के लिए पंखों और एयर कंडीशनर्स का सहारा लेना चाहते हैं, वहीं घंटों तक बिजली गायब रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

वहीं 12 जुलाई 2025 को दिल्ली में बिजली कटौती रहेगी। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को पहले से सूचित किया गया है ताकि वे आवश्यक तैयारियां कर सकें और असुविधा से बचा जा सके।

delhi-power-cut-today

बीएसईएस के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर बदलने, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत जैसे जरूरी कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रहीं।

Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट

टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 2 जुलाई 2025 को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (DDL) की ओर से यह प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (रोकथाम संबंधी रखरखाव) कार्य किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र और समय:

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति 12 जुलाई 2025 को कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी। टाटा पावर-DDL द्वारा मेंटेनेंस और मीटरिंग से जुड़े कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते इन इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती की जाएगी। यहां जानिए किस क्षेत्र में कब-कब और कितने समय तक बिजली कटौती रहेगी:

बवाना (521) ज़ोन

  • सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: सेक्टर-5 के C, D, E ब्लॉक के कुछ हिस्सों में कटौती (6 घंटे)
  • सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक: सेक्टर-1 के B ब्लॉक व A ब्लॉक के कुछ हिस्सों में (6 घंटे)
  • सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: सेक्टर-1 के C व B ब्लॉक (4 घंटे)
  • सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक: सेक्टर-3 के C ब्लॉक में (2 घंटे)
  • सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक: सेक्टर-2 के G ब्लॉक (4 घंटे)
  • सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक: सेक्टर-5 के N-1 ब्लॉक और I-1 ब्लॉक (4 घंटे)
  • सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक: सेक्टर-5 के N ब्लॉक (4 घंटे)
  • दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक: सेक्टर-1 के I ब्लॉक में (2 घंटे)
  • दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक: सेक्टर-1 के A ब्लॉक (2 घंटे)

नरेला ज़ोन

  • सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक
  • सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक
  • सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक
  • सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक
  • सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक
  • सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक
  • दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक
  • दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक
  • दोपहर 11:30 से 1:30 बजे तक

बादली ज़ोन

  • सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक: BIA क्षेत्र में दो बार मेंटेनेंस कार्य

मंगोलपुरी ज़ोन

  • सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: सेक्टर-20 के पॉकेट-1

पीतमपुरा ज़ोन

  • सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: बी ब्लॉक, मियांवाली फेज-2

रोहिणी ज़ोन

  • सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक: जी.डी. गोयनका सबस्टेशन

केशवपुरम ज़ोन

  • दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक: शास्त्री नगर क्षेत्र में

Delhi Power Cut को लेकर क्या है सरकार की तैयारी?

दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"

Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?

नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।

साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+