Delhi Power Cut: 6 सितंबर को कई इलाकों में घंटों बाधित रहेगी बिजली सप्लाई, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Power Cut: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) के लाखों उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। आने वाले दिनों में राजधानी के कई इलाकों में नियोजित बिजली कटौती (Scheduled Power Cut) होने वाली है।

बिजली विभाग ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यह कटौती पूरी तरह से मेंटेनेंस, मीटरिंग वर्क और नेटवर्क अपग्रेडेशन का हिस्सा होगी। विभाग का कहना है कि इस असुविधा के पीछे उद्देश्य है उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना।

delhi-power-cut

Delhi Power Cut: किन-किन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती?

शनिवार, 6 सितंबर 2025 को दिल्ली के अलग-अलग डिवीज़नों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सबसे ज्यादा असर मोहन गार्डन क्षेत्र में देखने को मिलेगा, जहां राजापुर खुर्द, भगवती गार्डन, ओम विहार और सेवक पार्क जैसे इलाकों में पावर सप्लाई बंद रहेगी।

इसके अलावा खानपुर, साकेत, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सरिता विहार, वसंत कुंज, हौज खास, आरके पुरम, उत्तम नगर, विकासपुरी और जाफ़रपुर जैसे क्षेत्रों में भी बिजली कटौती का ऐलान किया गया है।

बिजली कटौती का समय

बिजली विभाग ने जानकारी दी है कि कटौती का समय ज्यादातर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में सप्लाई शाम 4 बजे तक बाधित रह सकती है।

प्रभावित प्रमुख इलाके

  • मोहन गार्डन और नवादा
  • सेवक पार्क, शांति पार्क, उत्तम नगर
  • साकेत और संगम विहार
  • वसंत कुंज (महिपालपुर, घिटोरनी, मेहरौली)
  • न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और जामिया नगर
  • आरके पुरम (भीकाजी कामा प्लेस, साउथ कैंपस)
  • विकासपुरी और ओम विहार

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल और लैपटॉप को पहले से चार्ज कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। विभाग ने आश्वासन दिया है कि यह असुविधा अस्थायी है, लेकिन अपग्रेडेशन और मरम्मत के बाद उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

यदि किसी इलाके में तय समय से ज्यादा देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, तो उपभोक्ता विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+