Delhi Power Cut: 8 अगस्त को राजधानी के इन क्षेत्रों में घंटों रहेगा अंधेरा, जानें टाइमिंग और कारण
Delhi Power Cut: दिल्ली और एनसीआर (Delhi -NCR) के लाखों लोगों को 8 अगस्त 2025 को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों ने जानकारी दी है कि ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और जरूरी मरम्मत कार्यों के चलते शेड्यूल्ड पावर कट किया जाएगा।
यह बिजली कटौती (Power Cut) केवल घरों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दफ्तरों, दुकानों, स्कूलों, हॉस्पिटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी इसका असर साफ नजर आएगा। टाटा पावर-DDL ने लोगों को पहले ही सतर्क करते हुए कहा है कि जरूरी कार्यों को समय रहते निपटा लें, क्योंकि निर्धारित समय के दौरान बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह कदम बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है, लेकिन इससे दैनिक जीवन की गति थोड़ी धीमी जरूर पड़ सकती है।
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
अगर आप दिल्ली या एनसीआर में रहते हैं, तो यह जान लेना जरूरी है कि आपके क्षेत्र में बिजली कितने समय के लिए कटेगी और किस समय के दौरान। आइए, विस्तार से जानते हैं-किन इलाकों में कब और कितने समय के लिए बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी।
कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र:
पहली शिफ्ट:
- समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र:
- Authority Pump Area
- Alpha
- Beta
- Delta
- Gama
- Eta
- Knowledge Park (Harlala & IEC)
दूसरी शिफ्ट:
- समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय से पहले आवश्यक कार्य पूरे कर लें और बैकअप बिजली व्यवस्था का इंतज़ाम कर लें। विशेष रूप से स्कूल, ऑफिस और हॉस्पिटल प्रबंधन से सावधानी बरतने की अपील की गई है। साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।
दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications