Delhi Power Cut: दिल्ली-NCR में बिजली सप्लाई ठप! स्कूल, ऑफिस और हॉस्पिटल, जानें कहां होगा असर
Delhi Power Cut: अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो 30 जुलाई का दिन बिजली कटौती के नाम रहने वाला है। सुबह आंख खुलते ही अगर लाइट गायब मिली हो, तो चौंकिए मत-क्योंकि ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और जरूरी मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में घंटे भर की बिजली बाधित रहने वाली है।
अलग-अलग शिफ्ट में सप्लाई रोकी जाएगी, जिससे घरों के साथ-साथ ऑफिस, दुकानें, हॉस्पिटल और स्कूल जैसी अहम सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

बिजली विभाग ने पहले ही चेतावनी दी है-जरूरी काम समय रहते निपटा लें, क्योंकि कब लाइट आएगी, इसकी कोई गारंटी नहीं। आइए जानते हैं कि 29 जुलाई को किन-किन क्षेत्रों में कितने बजे से कितने बजे तक बिजली रहेगी गायब।
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
मंगोलपुरी जोन (फीडर संख्या 519):
- कटौती का कारण: प्रीवेंटिव मेंटेनेंस
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र: कृष्णा विहार कंझावला मेन रोड का कुछ हिस्सा
- अवधि: लगभग 4 घंटे
नरेला ज़ोन (फीडर संख्या 514):
- कटौती का कारण: प्रीवेंटिव मेंटेनेंस
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र: घोघा डेयरी, विशाल एन्क्लेव का कुछ हिस्सा
- अवधि: लगभग 3 घंटे
Delhi Power Cut: क्या करें उपभोक्ता?
टाटा पावर-DDL ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इन निर्धारित समयों में जरूरी काम पहले ही निपटा लें। साथ ही मोबाइल, लैपटॉप, पावर बैंक आदि को समय रहते चार्ज कर लें और इनवर्टर या जनरेटर जैसे बैकअप विकल्पों को तैयार रखें। इस असुविधा के लिए बिजली कंपनी ने खेद जताया है और कहा है कि यह कटौती भविष्य में बेहतर सेवा देने के लिए जरूरी है।
Delhi Power Cut: क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"












Click it and Unblock the Notifications