Delhi Power Cut: 25 फरवरी को दिल्ली के छतरपुर-द्वारका समेत कई इलाकों में 4 घंटे बत्ती गुल, देखें पूरी लिस्ट
Delhi Power Cut: दिल्ली की फरवरी वाली गुलाबी ठंड अभी गई भी नहीं कि बिजली कटौती ने दस्तक दे दी है। अगर आप बुधवार 25 फरवरी के लिए घर से कोई बड़ा काम, ऑनलाइन मीटिंग या फिर कपड़ों की प्रेस करने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा संभल जाइए।
BSES (BRPL) ने दिल्ली के आधे से ज्यादा बड़े इलाकों में 'मेंटेनेंस' का हथौड़ा चलाने की तैयारी कर ली है।आपके मोहल्ले की बत्ती 1 घंटे से लेकर 4 घंटे तक गुल रह सकती है। कंपनी का कहना है कि वे 'नेटवर्क सुधार' रहे हैं, लेकिन आम जनता के लिए इसका सीधा मतलब है बिना पंखे, बिना वाई-फाई और बिना मोटर के घंटों का इंतजार।

Delhi Power Schedule Timing: इन इलाकों में तय समय पर रहेगी बिजली कटौती
नांगलोई डिवीजन में दोपहर 2:02 बजे से 4:02 बजे तक पश्चिम विहार के ब्लॉक GH-9 और उद्योग नगर मंगोलपुरी क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर व RMU मेंटेनेंस के कारण बिजली नहीं रहेगी।
अलकनंदा डिवीजन के अंतर्गत कालकाजी के L-Block में दो बार शटडाउन रहेगा। सुबह 11:02 से 2:02 बजे तक रूटीन मेंटेनेंस और दोपहर 2:02 से 5:02 बजे तक ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन किया जाएगा।
जनकपुरी डिवीजन में सुबह 11:02 से 3:02 बजे तक राजौरी गार्डन के ब्लॉक G में नेटवर्क अपग्रेडेशन होगा, जबकि दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक सुभाष नगर के ब्लॉक-1 में ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
आर.के. पुरम के आनंद निकेतन, ब्लॉक-B में दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
साकेत डिवीजन में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। सुबह 11:02 से 2:02 बजे तक शेख सराय फेज-1 और दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक मालवीय नगर के ब्लॉक-L में ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस किया जाएगा।
पंजाबी बाग के पश्चिम विहार, ब्लॉक B-1 में दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट के कारण बिजली नहीं रहेगी।
वसंत कुंज इलाके में सुबह 11:02 से 12:32 बजे तक घिटोरनी गांव और मेहरौली की ब्रिजवासी कॉलोनी में LT सर्किट और ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस के चलते सप्लाई बंद रहेगी।
छतरपुर डिवीजन
डॉ. आंबेडकर कॉलोनी, राजपुर खुर्द गांव, छतरपुर एन्क्लेव फेज-1, डीएलएफ फार्म्स, सुल्तानपुर और छतरपुर एक्सटेंशन-में सुबह 11:02 बजे से दोपहर 2:02 बजे तक अलग-अलग फीडर और ट्रांसफॉर्मर से जुड़े मेंटेनेंस कार्य होंगे।
नजफगढ़ के बामनौली इलाके में सुबह 11:02 से 11:31 बजे तक RMU मेंटेनेंस के चलते अल्पकालिक बिजली कटौती रहेगी।
द्वारका सेक्टर-12 के ब्लॉक-A में सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन किया जाएगा।
मुंडका और विकासपुरी क्षेत्रों में भी सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक 11 केवी फीडर और ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
Delhi Power Cut: होने पर उपभोक्ताओं को क्या ध्यान रखना चाहिए?
पब्लिक अलर्ट: ये 3 काम सुबह में ही निपटा लें
बिजली कटौती पर सावधानी ही बचाव है'। कल की कटौती से निपटने के लिए ये जुगाड़ काम आएंगे:
पानी की टंकी फुल: 11 बजे से लाइट कटेगी, तो सुबह 10 बजे तक मोटर चलाकर पानी भर लें। वरना बिना पानी के दोपहर गुजारनी पड़ेगी।
गैजेट्स की 'फुल चार्जिंग': अगर आप Work From Home कर रहे हैं, तो लैपटॉप और मोबाइल को आज रात ही 100% कर लें। वाई-फाई के लिए पावर बैकअप का इंतजाम रखें।
फ्रिज का दरवाजा न खोलें: पावर कट के दौरान फ्रिज बार-बार खोलने से चीजें जल्दी खराब होती हैं। कल दोपहर फ्रिज को 'बंद' ही रहने दें।
बिजली विभाग का कहना है कि यह सब 'गर्मियों की तैयारी' है ताकि जून की लू में आपका एसी ट्रिप न मारे। अब कल की परेशानी झेलें या जून की गर्मी, फैसला आपका है।












Click it and Unblock the Notifications