Delhi Power Cut: क्या गर्मी के साथ-साथ बिजली समस्या से भी छुट्टी मिलने वाली है दिल्लीवालों को?

Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ मौसम लुका छिपी का खेल खेल रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

इसके कारण शहर वासियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राहत की एक और खबर सामने आई है - बिजली कटौती की समस्या से भी जल्द छुटकारा मिल सकता है। राजधानी में हर साल गर्मियों के दौरान बढ़ती बिजली की मांग के कारण पॉवर कट आम बात हो जाती है। लेकिन इस बार सरकार और बिजली विभाग पहले से तैयार नजर आ रहे हैं।

delhi-power-cut

Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट

बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहती है।

टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 20 जून को बिजली कटौती का समय और प्रभावित इलाके अभी तक शेड्यूल नहीं की गई है। 19 जून को बदली क्षेत्र में सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित थी।

दिल्ली पावर डिपार्टमेंट के अनुसार, इस साल शहर में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग देखी जा रही है - जून के दूसरे हफ्ते में पीक डिमांड 8000 मेगावॉट तक पहुंच गई। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति लगभग स्थिर रही, और बड़े पैमाने पर लोड शेडिंग नहीं देखी गई।

बिजली कटौती को लेकर क्या है सरकार की तैयारी

दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"

क्या दिल्ली अब पॉवर कट फ्री हो पाएगी?

हालांकि बिजली विभाग का दावा है कि हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन कुछ इलाकों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की शिकायतें अब भी आ रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि ये समस्या अधिकतर लोकल लाइन फॉल्ट या ट्रांसफॉर्मर की ओवरलोडिंग के कारण होती हैं, जिन्हें समय रहते सुलझाया जा रहा है।

Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?

नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।

साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+