Delhi Power Cut: क्या 13 जुलाई को दिल्ली में कटेगी बिजली? BRPL लिस्ट में देखें अपने एरिया का पॉवर कट स्टेट्स
Delhi Power Cut: अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं और उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से परेशान हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। भारी बारिश के बीच ट्रांस्फॉर्मर के मेंटेनेंस और सुचारू पॉवर सप्लाई को जारी रखने के लिए होने वाले पॉवर कट पर 13 जुलाई को ब्रेक लगने वाला है।
यानी राजधानी में इस हफ्ते की शुरुआत बिना किसी बिजली कटौती के होने जा रही है। बिजली वितरण कंपनी BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए अपने किसी भी डिवीजन में पावर कट का शेड्यूल जारी नहीं किया है।

Delhi Power Outage BRPL गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, नहीं लगेगा पॉवर ब्रेक
भले ही इन दिनों दिल्ली में बारिश के कारण तापमान में थोड़ी राहत मिली है। लेकिन गर्मी और उमस का असर लगातार बना हुआ है। ऐसे मौसम में लाइट कटने से बच्चे-बुढ़ों को अधिक समस्या झेलनी पड़ती है। ऐसे में 13 जुलाई को बिजली कटौती नहीं होने के कारण लोगों को काफी राहत मिलने वाली है।
घरों में AC, कूलर और पंखों के इस्तेमाल से राहत मिलती है। पॉवर कट न होने से WFH करने वालों या सोमवार को चिल करने वाले लोग आराम से इसका फायदा उठा सकते हैं। बिना बिजली कटौती के लोग अपने रोजमर्रा के काम आसानी से कर सकेंगे।
BESE मेंटेनेंस के लिए नहीं रखा गया कोई शटडाउन
आमतौर पर बिजली कंपनियां लाइन मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत या तकनीकी कामों के लिए पहले से शटडाउन शेड्यूल जारी करती हैं। लेकिन 13 जुलाई के लिए BRPL ने किसी भी डिवीजन में इस तरह की कोई योजना घोषित नहीं की है।
हालांकि, यदि किसी इलाके में अचानक तकनीकी खराबी, केबल फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत या किसी अन्य आपात स्थिति की वजह से समस्या आती है, तो उस क्षेत्र में अस्थायी रूप से बिजली प्रभावित हो सकती है। इसे पावर कट नहीं माना जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications