Delhi Power Cut: दिल्ली- NCR में 30 जून को इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, यहां जानें पॉवर कट की पूरी लिस्ट
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोगों का जन जीवन बेहाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
इसके कारण शहर वासियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहती है।
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 30 जून 2025 को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (DDL) की ओर से यह प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (रोकथाम संबंधी रखरखाव) कार्य किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र और समय:
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (Gautam Buddha University)
- समय: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक
- सेक्टर-03 इंस्टीट्यूशनल एरिया (न्यूमैड हॉस्पिटल, एस्टर पब्लिक स्कूल), खैरपुर गुर्जर के व्यावसायिक कनेक्शन और स्ट्रीट लाइट कनेक्शन
- समय: शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक
- कारण: मेंटेनेंस और लोड शिफ्टिंग
जैतपुर गांव (Jaitpur Village)
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- कारण: तकनीकी सुधार कार्य
महागुन मायवुड्स और गोल्डन ड्रीम सोसाइटीज़
- समय: दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों, व्यावसायिक परिसरों और सार्वजनिक संस्थानों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह पावर कट प्लांड मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के तहत किया जा रहा है, जिसकी जानकारी विद्युत विभाग ने पहले ही सार्वजनिक कर दी है। दिल्ली बिजली विभाग के अनुसार, इस साल शहर में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग देखी जा रही है - जून के दूसरे हफ्ते में पीक डिमांड 8000 मेगावॉट तक पहुंच गई। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति लगभग स्थिर रही, और बड़े पैमाने पर लोड शेडिंग नहीं देखी गई।
क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications