Delhi Power Cut: दिल्ली-NCR में पॉवर कट का शेड्यूल जारी, 17 जुलाई को कई क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
Delhi Power Cut: दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में आगामी दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, क्योंकि टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण एजेंसियां क्षेत्रीय ग्रिड और उपकरणों के रखरखाव (Preventive Maintenance) कार्य को अंजाम देने जा रही हैं। इस दौरान निर्धारित समयावधि में घंटों तक बिजली कटौती की जाएगी, जिससे आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से असुविधा हो सकती है।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले ही सूचना जारी कर सावधानी बरतने और आवश्यक प्रबंध करने की सलाह दी है। यह कटौती 17 जुलाई 2025 को अलग-अलग इलाकों में की जाएगी। आइए जानते हैं किन-किन क्षेत्रों में कब बिजली नहीं रहेगी।

बीएसईएस के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर बदलने, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत जैसे जरूरी कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रहीं।
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
प्रभावित क्षेत्र और कटौती का समय:
- जगत फार्म, अमृतपुरम और गामा शॉपिंग मॉल
- सुबह 8:15 बजे से 8:45 बजे तक
- दोपहर 12:30 बजे से 1:15 बजे तक
ओमिक्रॉन-2, ओमिक्रॉन-3 और एमयू-1 व एमयू-2 सेक्टर के पंप
- सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
तकनीकी रखरखाव और सुधार कार्य
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों, व्यावसायिक परिसरों और सार्वजनिक संस्थानों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह पावर कट प्लांड मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के तहत किया जा रहा है, जिसकी जानकारी विद्युत विभाग ने पहले ही सार्वजनिक कर दी है। दिल्ली बिजली विभाग के अनुसार, इस साल शहर में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग देखी जा रही है। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति लगभग स्थिर रही, और बड़े पैमाने पर लोड शेडिंग नहीं देखी गई।
Delhi Power Cut: क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
इसके साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications