Delhi Power Cut: "जनता का मज़ाक उड़ाना बंद करें",आतिशी ने पावर कट को लेकर CM रेखा गुप्ता पर साधा निशाना

Delhi Power Cut: आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने राजधानी में हो रही बिजली कटौती को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों से लगातार बिजली गायब रहने की शिकायतें आ रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछा कि आखिर कब तक दिल्लीवासी इस संकट को झेलते रहेंगे? आइए जानते हैं वन इंडिया के खास सीरीज में आज कहां-कहां पावर कट रहेंगे।

आप नेता आतिशी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- सीएम रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि कल दिल्ली में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। इस तपती गर्मी में भी रात के समय कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं-दिल्ली में कोई पावरकट नहीं लग रहे, लोग तो खुद मोमबत्ती जलाकर, कैंडल लाइट डिनर कर रहे हैं।

Delhi Power Cut

ऐसे दिल्लीवालों का मज़ाक मत उड़ाइये: आतिशी

उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता जी आप दिल्ली की मुख्यमंत्री है। ऐसे दिल्लीवालों का मज़ाक मत उड़ाइये। लोग बहुत परेशान है, उनकी पावरकट की समस्या का समाधान कीजिए। मुख्यमंत्री राजधानी में हो रही असल परेशानियों को नजरअंदाज नहीं कर सकतीं।

आप नेता आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि सोमवार रात संगम विहार, कमला नगर, उत्तम नगर, द्वारका, सोनिया विहार, भोगल और कोटला मुबारकपुर जैसे इलाकों में घंटों तक बिजली नहीं थी।

इससे पहले 10 अप्रैल को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी राज्य सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमने पिछले दस सालों में दिल्ली की बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए दिन-रात मेहनत की। किसी भी सिस्टम को ठीक करने में सालों लगते हैं, लेकिन उसे खराब करने में दो दिन भी नहीं लगते।"

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा था?

सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार(22 अप्रैल) को पृथ्वी दिवस के मौके पर दिल्ली के लोगों से एक खास अपील करते हुए कहा था कि नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 22 अप्रैल को रात 8 बजे से 8:05 बजे तक, सिर्फ पाँच मिनट के लिए अपनी बिजली बंद करें और प्रकृति के साथ अपने रिश्ते को फिर से जीवंत करें।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा "आईए, इस पृथ्वी दिवस पर हम सब मिलकर पर्यावरण को एक पल की राहत दें। सिर्फ पाँच मिनट के लिए बिजली बंद कर, न सिर्फ हम ऊर्जा की बचत करेंगे, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी एहसास कराएंगे। यह छोटा सा कदम, एक बड़े बदलाव की ओर इशारा हो सकता है। जब पूरा शहर एक साथ इस पहल में शामिल होगा, तो न सिर्फ ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक संदेश भी होगा।

आज कहां-कहां रहेंगे पावर कट

पालम

  • पालम के ब्लॉक सी महावीर एन्क्लेव भाग 1 महावीर एन्क्लेव में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एलटी सर्किट को लेकर पावर कट रहेगा।
  • ब्लॉक ए साध नगर II पालम में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एलटी सर्किट बिछाने को लेकर पावर कट रहेगा।
  • महावीर एन्क्लेव पार्ट 2 महावीर एन्क्लेव, नवीन कुंज सोसाइटी नसीरपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे HVDS - MAINTENANCE को लेकर बिजली बाधित रहेगा।
  • ब्लॉक एफ राज नगर एक्सटेंशन राज नगर, 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक HVDS - MAINTENANCE को लेकर बिजली गुल।

साकेत

  • ब्लॉक ई पर्यावरण कॉम्प्लेक्स सैनिक फार्म, ब्लॉक सी पर्यावरण कॉम्प्लेक्स सैनिक फार्म, ब्लॉक ए पर्यावरण कॉम्प्लेक्स सैनिक फार्म, स्वतंत्रता सेनानी विहार सैनिक फार्म, ब्लॉक डी पर्यावरण कॉम्प्लेक्स सैनिक फार्म, में HVDS मेंटनेंस को लेकर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगा।

उत्तम नगर

  • परजापत कॉलोनी बिंदापुर में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक HVDS मेंटनेंस को लेकर पावर कट।
  • अनुप नगर आदर्श नगर बिंदापुर,महावीर एन्क्लेव पार्ट 3 महावीर एन्क्लेव, सुबह 11 बजे से 1 बजे तक HVDS मेंटनेंस को लेकर बिजली गुल।

द्वारका

  • नंद विहार सेक्टर 16ए द्वारका, में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक HVDS मेंटनेंस को लेकर बिजली गुल।
  • ब्लॉक जी विस्वास पार्क मटियाला, ब्लॉक बी संजय एन्क्लेव उत्तम नगर, ब्लॉक ए संजय एन्क्लेव उत्तम नगर, भगवती विहार बिंदापुर, ब्लॉक बी सुभाष पार्क मटियाला में HVDS मेंटनेंस को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
  • ब्लॉक बी सुभाष पार्क मटियाला,ब्लॉक जी विश्वास पार्क मटियाला,ब्लॉक जी जैन कॉलोनी मटियाला, HVDS मेंटनेंस को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक।

जनकपुरी

  • ब्लॉक बी प्रेस कॉलोनी मायापुरी ट्रांसफार्मर - नेटवर्क उन्नयन को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक।

राजधानी दिल्ली के लोग इस लिंक से अपने इलाके के पावर कट के बारे में जान सकते हैं- https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+