Delhi Power Cut: आज राजधानी में रहेगा ब्लैकआउट! जानें कितने बजे तक नहीं रहेगी बिजली
Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) के लाखों उपभोक्ताओं को 15 सितंबर 2025 को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बीआरपीएल (BSES Rajdhani Power Limited) ने आधिकारिक घोषणा किया है।
बता दें कि यह कटौती किसी अचानक आई खराबी के कारण नहीं, बल्कि मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और रिपेयरिंग वर्क के लिए की जा रही है। आईए जानते हैं राजधानी के किन इलाकों में बिजली कटौती रहेगी...

Delhi Power Cut: क्यों किया जाएगा पावर कट?
बीआरपीएल अधिकारियों के मुताबिक, उपभोक्ताओं को थोड़ी असुविधा जरूर होगी, लेकिन इसका उद्देश्य भविष्य में बेहतर, स्थिर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है। कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी इस दौरान कई तकनीकी कार्यों को अंजाम देंगे। इनमें शामिल हैं -
- ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- HVDS (High Voltage Distribution System) कार्य
- LT सर्किट रिपेयरिंग
- 11KV फीडर ट्री-ट्रिमिंग
किन इलाकों में होगी बिजली कटौती?
आज सुबह से लेकर दोपहर तक राजधानी और एनसीआर के कई कॉलोनियों, गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी: पॉकेट-11, जसौला विहार और सुखदेव विहार में सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
वसंत कुंज: राजोकरी गांव, हरिजन बस्ती, महिपालपुर गांव, मसूदपुर गांव और आनंद ग्राम घिटोरनी में सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक अलग-अलग समय पर कटौती होगी।
हौज खास: नौरोजी नगर और ई-ब्लॉक में सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सरिता विहार: बादरपुर और लालू कॉलोनी अली सहित आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 11:00 से 2:00 बजे तक कटौती होगी।
विकासपुरी: एफजी-1 ब्लॉक और प्रेस एन्क्लेव सहित कई हिस्सों में ट्रांसफॉर्मर और HVDS लाइन की मरम्मत की जाएगी।
मुण्डका: नए पीवीसी मार्केट और टिकरी कलां में सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक पावर कट रहेगा।
उत्तम नगर: अनुप नगर, आदर्श नगर और बिंदापुर में दोपहर 11:00 से 3:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
जाफरपुर: सुरेरा गांव में 11:00 से 2:00 बजे तक कटौती होगी।
आर.के. पुरम: सेक्टर-3 में सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक पावर कट रहेगा।
बिजली कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक काम पहले ही निपटा लें और पावर बैकअप (इन्वर्टर/जनरेटर) का इंतजाम कर लें।
Delhi Power Cut: शिकायत कहां करें?
अगर किसी क्षेत्र में तय समय से ज्यादा देर तक बिजली नहीं आती है, तो उपभोक्ता सीधे बीआरपीएल हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, बीआरपीएल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications