Delhi Power Cut: दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में आज बिजली कटौती, जानिए कब, कहां और क्यों रहेगा पॉवर कट?
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों की तकलीफे कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बिजली विभाग की ओर से पॉवर कट की नई लिस्ट जारी की गई है।
इसमें दिल्लीवासियों को रविवार, 1 जून को कुछ इलाकों में घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। BSES की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....
Delhi Power Cut: इन इलाकों में पॉवर सप्लाई बाधित
बिजली विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कटौती विभिन्न तकनीकी कार्यों जैसे ट्रांसफार्मर की मरम्मत, HVDS नेटवर्क रखरखाव, RMU रखरखाव तथा नई LTAB सर्किट बिछाने के कारण की जा रही है।
दिल्ली के जनकपुरी और जाफरपुर डिवीजनों में आज कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह कटौती मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते की जा रही है। जिसके कारण इन इलाकों में पॉवर सप्लाई बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी...
1. निजामुद्दीन डिवीजन
- समय: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक
- कारण: ट्रांसफॉर्मर की HT/LT बुशिंग्स पर इंसुलेशन टेप लगाना, इंसुलेशन की माप लेना और सब स्टेशन की सफाई
- प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक C, लाजपत नगर-II, लाजपत नगर
2. अलकनंदा डिवीजन
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- कारण: 11KV फीडर लाइन पर HT स्लीव इंस्टॉलेशन
- प्रभावित क्षेत्र: डीटीसी वर्कशॉप के पास तेखंड क्षेत्र
3. जनकपुरी डिवीजन
- समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- कारण: ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क में सुधार कार्य
- प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक B, माया पूरी इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-I, माया पूरी
Delhi Power Cut: बिजली विभाग की जनता से अपील
बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।
दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं। https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications