Delhi Poster War: 'BJP ने दिल्ली को बनाया गैंगस्टरों की राजधानी', जगह-जगह पोस्टर चस्पा, कटघरे में कौन?

Delhi Poster War: दिल्ली में हाल ही में पोस्टर वार शुरू हुई है, जिसमें बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली को "गैंगस्टरों की राजधानी" बना दिया है। इन पोस्टर्स को आईटीओ और अन्य प्रमुख इलाकों में चिपकाया गया है। इन पोस्टर्स में यह दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है और अपराधियों का दबदबा बढ़ रहा है।

यह अभियान आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच चल रहे राजनीतिक संघर्ष का हिस्सा है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार दिल्ली में अपराध रोकने में विफल रही है, जबकि बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि AAP असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

Delhi Poster War

सौरभ भारद्वाज ने लगाया था LG पर ये आरोप
आपको बता दें कि एक दिन पहले यानी 29 सितंबर को, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कानून व्यवस्था पर की गई टिप्पणी के बाद सौरभ भारद्वाज ने अपनी चिंता जाहिर की थी। उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे कानून व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं, जो उनके अधिकार क्षेत्र में आता है।

भारद्वाज यहीं नहीं रुके, उन्होंने उपराज्यपाल पर यह भी आरोप लगाया कि वे दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले पीडब्ल्यूडी और एमसीडी के कामकाज में दखलंदाजी कर रहे हैं, ताकि वे दौरा करके और तस्वीरें खिंचवाकर अनुचित श्रेय ले सकें। इस आरोप पर दिल्ली भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई।

बीजेपी ने दिया करारा जवाब
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा उठाई गई कानून-व्यवस्था की चिंताओं का जवाब देते हुए दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने शहर में विकास और सार्वजनिक सुविधाओं को बनाए रखने में विफल रहने के लिए आप सरकार की आलोचना की थी।

कपूर ने भारद्वाज पर अपनी सरकार की अलोकप्रियता से ध्यान हटाने के लिए कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर दिल्ली के लोगों को गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप सरकार के तहत दिल्ली का विकास और सार्वजनिक सुविधाओं का रखरखाव विफल रहा है। सौरभ भारद्वाज अब अपनी सरकार की सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर दिल्लीवासियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।"

दिल्ली का पोस्टर वार से पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में पोस्टर वॉर देखने को मिला है। हाल ही में लोकसभा चुनाव के समय भी दिल्ली में पोस्टर वॉर की घटनाएं देखी गई थीं। तब शहर में 'दिल्ली की राबड़ी देवी' के नाम से सुनीता केजरीवाल की तस्वीर वाले पोस्टर्स चस्पा किए गए थे। हालांकि, तब यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि इन पोस्टर्स के पीछे किसका हाथ था।

पोस्टर्स से राजनीति गरमाई

यह पोस्टर वार दिल्ली की राजनीति में नई तकरार को दर्शाता है। एक ओर आम आदमी पार्टी दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रही है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी इसे महज राजनीतिक चाल बता रही है।

दिल्ली में चल रही यह पोस्टर वॉर न केवल राजनीतिक संघर्ष को बढ़ा रही है, बल्कि जनता के बीच अपराध और सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ा रही है। देखना होगा कि इस पोस्टर वार का अंत किस तरह होता है और दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सरकार क्या कदम उठाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+