Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत, एक दिन बाद हटाया गया GRAP-IV, जानिए क्या रहेगी पाबंदियां?
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। हालांकि वायु प्रदूषण के स्तर में हल्की कमी आने के बाद गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण-4 के तहत लागू पाबंदियों को हटा लिया गया है। अब ग्रैप-3 के तहत प्रतिबंध जारी रहेंगे।
गुरुवार को दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण अधिक महसूस हुआ और राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 396 पर दर्ज किया गया। इसी को देखते हुए पहले ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू की गई थीं, लेकिन अब स्थिति में मामूली सुधार के बाद इन्हें हटा लिया गया है।

Delhi Pollution: अब ग्रैप-3 के तहत प्रतिबंध जारी रहेंगे
मालूम हो कि इससे पहले बुधवार (15 जनवरी) को वायु गुणवत्ता के खतरनाक स्तर तक पहुंचने के बाद केंद्र सरकार की पर्यावरण समिति ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण-IV को लागू किया था। हालांकि अब एक दिन बाद सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। ऐसे में जानिए ग्रैप-3 के तहत क्या पाबंदियां जारी रहेंगी?
ग्रैप-4 की सख्त पाबंदियों को हटाने के बाद भी ग्रैप-3 के तहत कई गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी। इनमें pa शामिल हैं, वो इस तरह से...
- धूल फैलाने वाले कार्य: निर्माण और विध्वंस (C&D) गतिविधियों पर प्रतिबंध।
- मिट्टी और खुदाई का कार्य: बोरिंग, ड्रिलिंग, खुदाई, और भराई जैसी गतिविधियां।
- पाइलिंग और विध्वंस कार्य: पाइलिंग, ओपन ट्रेंच सिस्टम से सीवर, पानी की लाइन और इलेक्ट्रिक केबलिंग का काम।
- सड़क निर्माण और मरम्मत: प्रमुख सड़क निर्माण और बड़ी मरम्मत गतिविधियां।
- निर्माण सामग्री का परिवहन: ईंट, रेत, सीमेंट, और अन्य धूल फैलाने वाली सामग्रियों की लोडिंग और अनलोडिंग।
- कच्ची सड़कों पर परिवहन: निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही।
- विध्वंस अपशिष्ट: विध्वंस से उत्पन्न कचरे का परिवहन।
- छोटी गतिविधियों को मिलेगी छूट, हालांकि, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, और प्लंबिंग (MEP) से जुड़ी छोटी गतिविधियों, जैसे छोटी वेल्डिंग कार्यों को छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें: Weather News: बारिश और कोहरे ने बदला दिल्ली-NCR का मौसम, Flights प्रभावित, जानें अगले 7 दिन का मिजाज?
प्रदूषण कम होने से मिली राहत
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के अनुसार प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट आई है, जिसके कारण चरण-4 की पाबंदियों को हटाने का फैसला किया गया। इससे दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। प्रदूषण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगर हवा की गुणवत्ता और सुधरती है, तो ग्रैप-3 की पाबंदियों में भी ढील दी जा सकती है। फिलहाल, सख्त निगरानी और प्रदूषण रोकने के प्रयास जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications